फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news

Updates: भांग खाकर पहुंचा यात्री, हवा में विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश; तमिलनाडु के पूर्व विशेष DGP गिरफ्तार

Fri, 24 May 2024 11:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 24 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

इंदौर से हैदराबाद जा रहे विमान में एक यात्री ने बीच आसमान में दरवाजा खोलने की कोशिश की। साथी यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से आरोपी यात्री को रोका। विमान के हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यात्री ने विमान में सवार होने से पहले भांग खाई थी। एयरलाइन के स्टाफ की ओर से दर्ज कराई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि घटना 21 मई की है। आरोपी यात्री ने विमान में सवार होने से पहले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बहस भी की थी। इसके बाद उसने बीच आसमान विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। विमान के आरजीआईए पर उतरने के बाद एयरलाइन स्टाफ ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पत्नी की शिकायत पर तमिलनाडु के पूर्व विशेष डीजीपी गिरफ्तार
तमिलनाडु के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक राजेश दास को उनकी अलग रह रही पत्नी बीला वेंकटेशन की शिकायत पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य की ऊर्जा सचिव वेंकटेशन ने शिकायत दी थी कि दास और उनके सहयोगी सुरक्षा गार्ड से मारपीट के बाद 18 मई को थाईयूर में उनके घर में जबरन घुस आए थे। बता दें कि जूनियर महिला आईपीएस अधिकारी के यौन उत्पीड़न में दोषी ठहराए गए दास को तीन वर्ष की सजा मिली है।
विज्ञापन


डॉ. कृष्णा एला को जॉन्स हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल का सर्वोच्च सम्मान
कोरोना के स्वदेशी टीका बनाने वाली भारत बायोटेक कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कृष्णा एला को जॉन्स हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल का सर्वोच्च डीन सम्मान मिला। बीते 22 मई को मैरीलैंड के बाल्टीमोर में दीक्षांत समारोह के दौरान डीन एलेन जे. मैकेंजी ने यह पुरस्कार प्रदान किया। यह स्कूल का सर्वोच्च सम्मान है, जो दुनिया भर में उत्कृष्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य शोधकर्ताओं और चिकित्सकों को दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश: लड़की के साथ बलात्कार का वीडियो बनाकर किया प्रसारित; चार गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म का आरोपी किशोर है। 15 मई की वारदात हाल ही में सामने आई है। गिरफ्तार लोगों की पहचान बाले बालासुब्रमण्यम (22), गंटाशाला चंद्रशेखर (28), पेद्दिरेड्डी धर्मतेजा (19) और जयमंगला हरि कृष्ण (20) के रूप में हुई है। दुष्कर्म के आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि गिरफ्तार लोगों को रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सातवीं की छात्रा है। पीड़िता और आरोपी किशोर परिचित थे। दोनों किताबें लेने के लिए एलुरु जिले के मंडावल्ली मंडल में चिंतापाडु गांव के सरकारी स्कूल में गए थे। यहीं वारदात को अंजाम दिया गया।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सुवेंदु अधिकारी को दी राहत
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को राहत दी है। अदालत ने सुवेंदु के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस की शिकायतों की जांच पर रोक लगाई है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने 22 मई को पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट स्थित एक घर पर छापेमारी की। अधिकारी के वकील बताया था कि कि यह विपक्ष के नेता का कार्यालय और निवास है। न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ ने पुलिस की जांच पर 17 जून तक रोक लगाई है। अदालत ने निर्देश दिया है कि 10 जून को मामले पर अगली सुनवाई होगी। सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस छापेमारी को अवैध बताते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन किया गया है। अधिकारी ने कहा कि छापेमारी से पहले पुलिस को नोटिस देना चाहिए था।

तीन नए कानून अपराध रोकने में होंगे प्रभावी : जस्टिस सिन्हा
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश नवीन सिन्हा का कहना है कि अपराधों पर लगाम लगाने में तीन नए आपराधिक कानून प्रभावी साबित होंगे। सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्वनी कुमार दुबे की पुस्तक, एंड ऑफ कॉलोनियल लॉज-फ्रॉम विजन टू एक्शन का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा, पुराने कानूनों में बदलाव की दरकार समाज लंबे समय से महसूस कर रहा था। बदलते वक्त के साथ कानूनों में बदलाव की जरूरत होती है। कानून असल में समाज की तरफ से निर्धारित मानदंड हैं, ताकि व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

मिजोरम में 8.4 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

मिजोरम के चंपई जिले से 8.4 करोड़ रुपये कीमत की एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान चंपई जिले के नगुर गांव में एक कार से हेरोइन जब्त की। इस बाद का अंदेशा जताया गया है कि हेरोइन को म्यांमार से तस्करी कर लाया गया। 

कर्नाटक के बेलगावी में क्रिकेट मैच को लेकर दो समूहों के बीच पथराव

कर्नाटक के बेलगावी में दो समूहों के बीच पथराव होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। शाहपुर पुलिस ने बताया कि बेलगावी के शाहपुर के अलवाना गली स्ट्रीट में क्रिकेट मुद्दे को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया। उसके बाद पथराव शुरू हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त ने तुरंत दौरा किया। इसके साथ ही गली में पुलिस कर्मियों को तैनात किया। 
 

AAP सांसद राघव चड्ढा ने पत्नी के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन किए

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना की।

 

कोलकाता पहुंचे मेट्रो रेल के 16 नए कोच

कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (एसएमपीके) पर मेट्रो रेल के 16 नए कोच पहुंच गए हैं। सभी कोच को चीन की डालियन लोकोमोटिव एंड रोलिंग स्टॉक कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के चेयरमैन रथेंद्र रमन का कहना है कि सभी कोच को मालवाहक जहाज एमवी बोशी 58 द्वारा कोलकाता लाया गया। 

गुजरात में ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत, सात घायल

गुजरात के सूरत जिले में शुक्रवार तड़के सब्जी से लदे ट्रक के पलट जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बारदोली के किकवाड गांव के समीप दुर्घटना हुई। बारदोली पुलिस के निरीक्षक डी.आर. वसावा ने बताया कि ट्रक सब्जियों को लेकर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नासिक जिले के सताना शहर से सूरत शहर की ओर जा रहा था। उन्होंने कहा, 'ट्रक चालक सुरेश पवार तेज गति से ट्रक चला रहा था क्योंकि वह सुबह होने से पहले सूरत पहुंचना चाहता था ताकि उसे सब्जियों के अच्छे दाम मिल सकें। इसी के चलते ट्रक सड़क से उतर गया और किकवाड के पास पलट गया। ट्रक में सवार दस मजदूरों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और सात घायल हो गए।' उन्होंने बताया कि मृतक पिंटू पवार (40), भावसा माली (40) और सोनू पाटिल (35) नासिक जिले के सताना तालुका के निवासी थे। अधिकारी ने कहा कि चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। चालक को मामूली चोट आई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

कर्नाटक: भीषण हादसा में चार लोगों की मौत, तीन घायल 

कर्नाटक के चिकमंगलुरू में बड़ा हादसा हुआ है। यहा दो कार एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक कार चित्रदुर्ग के रहने वाले एक परिवार की थी। वे तीर्थयात्रा के लिए दक्षिण कन्नड़ जिले के एक मंदिर में गए थे।जब परिवार के सदस्य पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे, तो यह हादसा हो गया। 

महाराष्ट्र: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कर्मचारी घायल

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के तेरखेड़ा में पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट से एक कर्मचारी घायल हो गया। फैक्ट्री के लगभग 55 साल के चांगदेव दहावरे नामक कर्मचारी उसे खोलने के दौरान हादसे के शिकार हुए। घायल कर्मचारी को आगे के इलाज के लिए लातूर भेजा गया। धाराशिव में वाशी तालुका के तहसीलदार, राजेश लांडगे के मुताबिक, अग्नि सुरक्षा और पुलिस की टीमें फिलहाल जांच कर रही हैं। लांडगे ने कहा, कंपनी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस है। लेकिन हम इकाई के अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। तेरखेड़ा में कई लाइसेंस प्राप्त पटाखा निर्माण इकाइयां हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,फैक्ट्री में बहुत सारी गैस जमा होने से यह विस्फोट हुआ था। विस्फोट का प्रभाव इतना जोरदार था कि इससे पूरा कमरा ढह गया।

रामेश्वरम कैफे धमाके का एक और आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे धमाके मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले से जुड़ी जांच के तहत यह पांचवीं गिरफ्तारी है। एनआईए ने कर्नाटक के हुबली से शोएब अहमद मिर्जा को गिरफ्तार किया है। मिर्जा पहले से ही लश्कर-ए-तैयबा मामले में दोषी है। एनआईए ने बताया कि मिर्जा ने इस मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल मथीन ताहा और उसके हैंडलर के बीच एन्क्रिप्टेड संचार के लिए एक ई-मेल आईडी मुहैया कराई थी। ताहा को सह-आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब के साथ 12 अप्रैल को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था।

कोलकाता में हथियार व गोला-बारूद के साथ एक गिरफ्तार

मध्य कोलकाता के बोबाजार इलाके में एक व्यक्ति को हथियार व गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया, कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अब्दुल माजिद को बृहस्पतिवार की रात को गिरफ्तार किया। वह हावड़ा जिले के लिलुआ रेल कॉलोनी का निवासी है।
 

महाराष्ट्र : ग्यारहवीं और 12वीं कक्षा के लिए अनिवार्य विषय नहीं होगी अंग्रेजी

महाराष्ट्र में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए अंग्रेजी अनिवार्य विषय नहीं होगी। राज्य शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से तैयार किए गए मसौदा पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी को कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए एक विदेशी भाषा और गैर-अनिवार्य विषय के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वर्तमान पाठ्यक्रम के तहत, इन दोनों कक्षाओं के लिए अंग्रेजी अनिवार्य विषय है। एससीईआरटी ने हितधारकों से 3 जून तक अपने मसौदे पर सुझाव भी मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed