फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today, kolkata maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news

Updates: चेन्नई में पब की छत गिरने से तीन की मौत; संबित पात्रा का पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन पद से इस्तीफा

Thu, 28 Mar 2024 09:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 28 Mar 2024 09:13 PM IST
सार

सीआईएसएफ के जवान की हालत गंभीर है। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
news and update today, kolkata maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

चेन्नई में एक पब की छत गिरने से तीन की मौत हो गई। मरने वालों में एक ट्रांसजेंडर भी शामिल है। मृतकों की पहचान मैक्स (22), लल्ली (24-ट्रांसजेंडर) और साइक्लोन राज (48) के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सरकारी रोयापेट्टा अस्पताल भेजा। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) मलबा हटाने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार को अलवरपेट के पॉश इलाके चामियर्स रोड पर लोकप्रिय सेखमेट बार में उस वक्त हुई, जब इमारत की पहली मंजिल की कंक्रीट की छत अचानक ढह गई। तीनों मृतक पब में काम करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

विज्ञापन

नकल नहीं कराने पर छात्र को मारा चाकू 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर से एक डराने वाली खबर सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा के छात्र को उसके तीन सहपाठियों ने इसलिए कथित तौर पर चाकू मार दिया क्योंकि उसने नकल कराने से मना कर दिया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हुई इस घटना के बाद घायल छात्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परीक्षा के दौरान पीड़ित ने आरोपी छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका दिखाने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर तीनों ने परीक्षा हॉल से बाहर आते ही उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने उसे चाकू भी मारा, जिसके कारण उसे चोटें आईं। अधिकारी ने बताया कि छात्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ भिवंडी के शांति नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे की आड़ में भाग निकले नक्सली 

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम पर नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। वहीं टीम ने भी जोरदार जवाब दिया। रात भर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। बढ़ते दबाव को भांपते हुए और अंधेरे की आड़ लेते हुए नक्सली भाग निकले।
 


 
गढ़चिरौली के एसपी नीलोत्पाल ने कहा कि आज तलाशी लेने पर नक्सलियों का सामान, साहित्य, तार, जिलेटिन की छड़ें, बैटरी, सोलर पैनल आदि बड़ी मात्रा में जब्त किए गए। 

विज्ञापन

मलाड ईस्ट में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
मुंबई के मलाड ईस्ट के दिंडोशी इलाके में गुरुवार को एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। मौके पर तकरीबन दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद है। बृहन्मुंबई नगर निगम  ने इसकी जानकारी दी है। बीएमसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, आग को बुझाने की कोशिश लगातार जारी है। गौरतलब है कि बुधवार रात को मलाड पश्चिम में बॉम्बे टॉकीज कंपाउंड में आग लग गई थी। इस दौरान तकरीबन पांच गाड़ियां ने आग पर काबू पाया था। हालांकि घटना में किसी के घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

ईस्टर पर कार्य दिवस घोषित किया, हंगामे के बाद आदेश वापस 
मणिपुर सरकार ने 31 मार्च(ईस्टर रविवार) को कार्य दिवस के रूप में घोषित किया था, जिसके बाद ईसाई समुदाय के विरोध के बाद गुरुवार को यह आदेश वापस ले लिया गया है। गौरतलब है कि दुनिया भर में ईसाई ईस्टर त्योहार मनाते हैं जो क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन यीशु मसीह के पुनरुत्थान का प्रतीक है। राज्य सरकार ने बुधवार को एक अधिसूचना में कहा कि वित्तीय वर्ष के आखिरी कुछ दिनों में कार्यालयों के सुचारू कामकाज के लिए 30 और 31 मार्च शनिवार और रविवार होने के बावजूद सरकारी विभागों में कार्य दिवस होंगे। शासन ने गुरुवार को आदेश में संशोधन कर दिया।
 

गृह मंत्रालय ने एफसीआरए पंजीकृतएनजीओ की वैधता 30 जून तक बढ़ाई
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को उन सभी एफसीआरए पंजीकृत एनजीओ की वैधता 30 जून तक बढ़ा दी है, जिनके लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त हो रहे हैं। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनकी संस्था का नवीनीकरण आवेदन अब तक विचाराधीन हैं। मंत्रालय ने उन सभी एनजीओ को भी 30 जून तक का समय दिया है, जिनकी पांच साल की वैधता अवधि 1 अप्रैल, 2024 और 30 जून, 2024 के बीच समाप्त हो रही है, ताकि वे अपनी वैधता समाप्त होने से पूर्व नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकें। कानून के अनुसार, विदेशी योगदान प्राप्त करने वाले सभी गैर सरकारी संगठनों का विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत पंजीकृत होना जरूरी है। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित में संबंधित संस्थाओं के एफसीआरए पंजीकरण वैधता बढ़ाने का फैसला किया है। वैधता समय सीमा अब 30 जून, 2024 या नवीनीकरण आवेदन के निस्तारण की तारीख तक, जो भी पहले हो तक बढ़ा दी गई है।

मुंबई : 6 करोड़ के मेफेड्रोन के साथ चार गिरफ्तार

 पुलिस ने मुंबई के विभिन्न इलाकों से चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन भी बरामद हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने बुधवार को जेजे मार्ग इलाके में गश्त के दौरान दो ड्रग सप्लायर को पकड़ा। प्रत्येक के पास 250 ग्राम मेफेड्रोन था। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यह नशा महालक्ष्मी इलाके में रहने वाले दो लोगों ने दिए थे। इनपुट के बाद पुलिस ने छापे मारे और दो लोगों को 2.5 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, जिससे कुल जब्ती 3 किलोग्राम हो गई, जिसकी कीमत 6 करोड़ रुपये है। एएनसी की बांद्रा इकाई में चारों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चारों से पूछताछ के दौरान और भी नाम सामने आए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

मणिपुर में बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
जातीय संघर्ष से जूझे रहे मणिपुर के बिष्णुपुर जिले से पुलिस ने मंगलवार को बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें सलाम रामेश्वर सिंह, टोंगब्रम ज्ञानजीत सिंह, पुख्रेम इंगोचा सिंह और थोकचोम टेम्बा शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, आरोपियों के पास से तीन एसएलआर राइफलें और चार खाली मैगजीन, 20 लाइव राउंड, सात मोबाइल फोन, एक वॉकी टॉकी सेट और दो कारों के साथ अन्य सामान जब्त कर लिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

कोलकाता हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। यहां सीआईएसएफ के एक जवान ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। 

बताया जा रहा है कि जवान की हालत गंभीर है। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन से दो कछुआ तस्कर गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन से कछुओं की तस्करी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। डीआरआई के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनके पास 396 कछुए हैं, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में सूचीबद्ध हैं। इन कछुओं को पश्चिम बंगाल से खरीदा गया था, जिन्हें चेन्नई ले जाया जा रहा था। जीवित कछुओं को तुरंत जब्त कर लिया गया और आंध्र प्रदेश राज्य वन अधिकारियों को सौंप दिया गया। दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत आगे की जांच के लिए वन अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में 20 मिनट तक गुल रही बिजली
बिजली सप्लाई लाइन में खराबी के कारण गुरुवार रात को दक्षिण मुंबई के कई इलाके अंधेरे में डूब गए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि महापालिका मार्ग, जीटी अस्पताल, क्रॉफर्ड मार्केट और मरीन लाइन्स के आसपास के इलाकों में रात 8:35 बजे बिजली गुल हो गई और 20 मिनट के बाद 9:05 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली वितरण कंपनी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने कहा कि आपूर्ति लाइन में ट्रिपिंग के कारण खराबी आई। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि टाटा पावर की कार्नाक बंदर सुविधा से 33 किलोवोल्ट फीडर ट्रिप हो गया, जिसके कारण बिजली गुल हो गई। प्रवक्ता ने कहा कि बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी गई है।

संबित पात्रा ने पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक पात्रा को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के कारण यह पद छोड़ना पड़ा है। पार्टी ने पात्रा को ओडिशा के पुरी से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है, जहां वह बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर अरूप पटनायक के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। संबित पात्रा को इससे पहले 2019 में पुरी लोकसभा सीट से बीजद के पिनाकी मिश्रा ने करीबी मुकाबले में हराया था।

सीएए का उद्देश्य मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना: केरल सीएम
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को आरोप लगाया कि विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का उद्देश्य मुसलमानों को देश में दूसरे दर्जे का नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि यह संघ परिवार के एजेंडे का हिस्सा है। तिरुवनंतपुरम में सीएए के विरोध में सीपीआईएम की रैली को संबोधित करते हुए सीएम विजयन ने कहा कि सीएए देश में मुसलमानों की नागरिकता छीनने के लिए आरएसएस के लिए एक हथियार है। उन्होंने कहा कि धर्म को नागरिकता तय करने का आधार बनाना संविधान के खिलाफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed