Updates: महाराष्ट्र में दामाद ने की पत्नी-ससुर समेत चार की हत्या; बारिश की वजह से तमिलनाडु में दो लोगों की मौत
यवतमाल के एसपी पवन बंसोड़ ने बताया कि आरोपी गोविंद पवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।
विस्तार
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक रौंगटे खड़ी कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के कलंब में एक शख्स ने अपनी पत्नी और ससुर सहित चार लोगों की हत्या कर दी।
यवतमाल के एसपी पवन बंसोड़ ने बताया कि आरोपी गोविंद पवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।
नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे टैंकर और मशीन में लगाई आग
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने बुधवार तड़के सड़क निर्माण कार्य में लगी एक मशीन और एक टैंकर में आग लगा दी।
घटना महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित हिदुर-डोडूर गांव की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोयरकोटी से आगे जोड़ने वाली गांव की सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था, जहां नक्सलियों ने मशीन और काम में लगे वाहन में आग लगा दी।
पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने इलाके में एक पर्चा भी लगाया है, जिसमें 22 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया है।
अमरावती में रंजिश के चलते शख्स ने वैन से तीन लोगों को कुचला
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी मिनी वैन से टक्कर मारकर बुजुर्ग दंपति और उनकी बहू की कथित तौर पर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि यह घटना नचोना गांव में मंगलवार रात करीब आठ बजे हुई। आरोपी और पीड़ित पड़ोसी थे और उनके बीच विवाद था। मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया। जब पीड़ित अपने घर के सामने सड़क पर खड़े थे तभी आरोपी ने कथित तौर पर अपनी मिनी वैन से उन्हें टक्कर मार दी।
मृतकों में 70 वर्षीय एक शख्स, 67 वर्षीय उनकी पत्नी और 30 साल की बहू शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
महाराष्ट्र सरकार ने की दुध उत्पादकों के लिए सब्सिडी की घोषणा
महाराष्ट्र विधान परिषद ने बुधवार को राज्य में मेट्रो परिचालन द्वारा खपत की जाने वाली बिजली पर बिजली शुल्क माफ करने के लिए एक विधेयक पारिस किया है। राज्य के डिप्टी सीएम ने कहा, यह कदम मुंबई में मोनोरेल सेवाओं को दी गई छूट के अनुरूप है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो सेवाओं खपत की जाने वाली ऊर्जा पर शुल्क में छूट की मांग की थी।
तमिलनाडु में बारिश के कारण अबतक आठ की मौत
थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और कन्याकुमारी अभी भी भारी बारिश के कारण जूझ रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तमिलनाडु को केंद्र की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी। डिफेंस पीआरओ चेन्नई ने बताया कि राज्य प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।