{"_id":"66e6d63e6a04e15977027472","slug":"new-zealand-s-ambassador-traveled-around-delhi-in-a-rickshaw-tasted-indian-dishes-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: न्यूजीलैंड के राजदूत ने रिक्शे में बैठकर घूमी दिल्ली, चखे भारतीय व्यंजन, कहा- भारत रोमांचक जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: न्यूजीलैंड के राजदूत ने रिक्शे में बैठकर घूमी दिल्ली, चखे भारतीय व्यंजन, कहा- भारत रोमांचक जगह
Sun, 15 Sep 2024 06:13 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:13 PM IST
सार
उन्होंने कला और संस्कृति क्षेत्र में भारत-न्यूजीलैंड के बीच अधिक सहयोग का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने एक रेस्टोरेंट में बेड़मी पूरी, छोले भटूरे, जलेबी, मसाला चाय और आम की लस्सी जैसे भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
रिक्शे में बैठकर दिल्ली घूमते न्यूजीलैंड के राजदूत।
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत दौरे पर आए न्यूजीलैंड के राजदूत पैट्रिक राटा ने अपनी भारत यात्रा के दौरान दिल्ली को देखा। उन्होंने इलेक्ट्रिक रिक्शे में बैठकर दिल्ली को देखा। साथ ही भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने दोनां देशों के संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं पैट्रिक राटा, भारत में न्यूजीलैंड नया राजदूत हूं। इस शहर और देश में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे दिल्ली रोमांचक जगह लग रही है। यह गतिशील और जीवंत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत बड़ा और दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। दुनिया का बड़ा लोकतंत्र है। साथ ही सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच हमेशा संबंध मजबूत रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड उच्च स्तरीय संपर्क बढ़ाने, व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और सांस्कृतिक सहयोग पर मिलकर काम कर सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड का एक स्थिर, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र साझा करते हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली हाट का आनंद लिया। साथ ही यहां सभी राज्यों की कलाकृति, लकड़ी की कलाकृति और अन्य वस्तुओं का आनंद लिया।
उन्होंने कला और संस्कृति क्षेत्र में भारत-न्यूजीलैंड के बीच अधिक सहयोग का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने एक रेस्टोरेंट में बेड़मी पूरी, छोले भटूरे, जलेबी, मसाला चाय और आम की लस्सी जैसे भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
उन्होंने एक टोकरी दिखाते हुए कहा कि यह मुझे न्यूजीलैंड की माओरी कलाकृति की याद दिलाती है। यह भारत में घास से बना है। न्यूजीलैंड में इसे बनाने के लिए सन का उपयोग किया जाता है। एक अन्य कलाकृति को देखते हुए उन्होंने कहा कि यह मुझे न्यूजीलैंड की नक्काशी की याद दिलाती है।
इलेक्ट्रिक रिक्शे में भ्रमण के दौरान उन्होंने भारत की इलेक्ट्रिक वाहनों में हुई प्रगति की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत में अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में हम शुद्ध शून्य उत्सर्जन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य बना रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन