फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New York court summons Tata America for not giving money to PM relief fund

चेतावनी: पीएम राहत कोष में पैसे न देने पर टाटा अमेरिका को न्यूयॉर्क कोर्ट का समन

Wed, 15 Dec 2021 05:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 15 Dec 2021 05:59 AM IST
सार

टाटा अमेरिका, टाटा संस की सबसे बड़ी कंपनियों में एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली कंपनी है।

विज्ञापन
New York court summons Tata America for not giving money to PM relief fund
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social Media

विस्तार

न्यूयॉर्क के दक्षिण जिले की एक अमेरिकी संघीय अदालत ने कथित वादे के अनुरूप प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 करोड़ डॉलर जुटाने में मदद नहीं देने के कारण टाटा अमेरिका को समन जारी किया है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता का आरोप है कि जनवरी 2017 में टाटा ट्रस्ट प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 करोड़ डॉलर जुटाने में मदद करने के लिए राजी हुआ था और अगस्त 2018 में टाटा समूह के संरक्षक रतन टाटा ने टाटा अमेरिका को इसके लिए निर्देश दिया था लेकिन टाटा अमेरिका ने मदद नहीं की।
विज्ञापन


टाटा अमेरिका, टाटा संस की सबसे बड़ी कंपनियों में एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली कंपनी है। समन न्यूयॉर्क दक्षिण जिले के जर्ज एडगार्डो रामोस ने जारी किया है। टाटा अमेरिका इंटरनेशल कॉरपोरेशन ने समन को ओछा करार देते हुए कहा है कि ये उसपर लागू नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने याचिकाकर्ता डॉक्टर पंकज के फड़निस को चेतावनी भी दी है कि याचिका वापस नहीं लेने के गंभीर परिणाम होंगे। फड़निस 2017 से 2019 तक टाटा ट्रस्ट के वरिष्ठ सलाहकार रहे हैं।


उनका कहना है कि रतन टाटा ने उन्हें टाटा ट्रस्ट का वरिष्ठ निदेशक नियुक्त किया था और टाटा ट्रस्ट के साथ उनका ये समझौता हुआ था कि वह न्यूयॉर्क के एक धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रबंधन में सुधार कर प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 50 करोड़ डॉलर जुटाएंगे। ये धर्मार्थ ट्रस्ट दिनशा ट्रस्ट है जिसे दिनशा एडुलजी ने बनाया है। दिनशा एडुलजी 1900 ईस्वी के मशहूर फाइनेंसर फर्मरोज दिनशा के बेटे थे जिन्होंने बॉम्बे को बसाने में मदद की थी और टाटा स्टील और टाटा पावर को लोन दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed