फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New year history is terrible for India, not only Vaishno Devi, in 1978, the plane was buried in the Arabian Sea with 213 people

New Year 2022: भारत के लिए भयानक है एक जनवरी का इतिहास, सिर्फ वैष्णो देवी ही नहीं  1978 में तो 213 लोगों के साथ अरब सागर में समा गया था विमान

Sat, 01 Jan 2022 11:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jan 2022 11:31 AM IST
सार

सिर्फ 2022 ही नहीं इससे पहले भी कई साल ऐसे रहे हैं, जिसमें भारतवासियों को एक अनचाही खबर सुनने को मिली है। 

विज्ञापन
New year history is terrible for India, not only Vaishno Devi, in 1978, the plane was buried in the Arabian Sea with 213 people
वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

2021 के अंत के साथ ही 2022 की शुरुआत भी हो गई है, लेकिन भारत के लिए यह नया साल एक दुखद खबर लेकर सामने आया। रात को जश्न मनाकर सोए लोगों को सुबह उठते ही खबर मिली कि माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 13 लोग घायल हो गए। यह पहली बार नहीं है कि भारत के लिए नए साल की शुरुआत किसी दुख भरी खबर से हुई हो। इससे पहले भी कई साल ऐसे रहे हैं, जिसमें भारतवासियों को एक अनचाही खबर सुनने को मिली है। 

विज्ञापन


1978 में एयर इंडिया विमान हादसा 
1978 में आज के ही दिन एयर इंडिया का विमान एक बड़े हादसे का शिकार हो गया था। यह विमान 213 यात्रियों के साथ अरब सागर में समा गया था। मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर ही बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण विमान अरब सागर में समा गया। उस समय विमान में 190 यात्रियों के साथ 23 क्रू मेंबर भी सवार थे। 
विज्ञापन


1992 में मुंबई में 91 लोगों की मौत
1992 में नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई में जश्न मना रहे 91 लोगों की मौत हो गई थी। सभी लोगों ने जहरीली शराब पी थी, जिसके चलते रात में उनकी हालत बिगड़ी और एक जनवरी की सुबह लोगों की मौत की खबर सामने आई। कम से कम 91 लोग इस दुखद घटना का  शिकार हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed