फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new year evening celebration Bengaluru makes masks whistling bans

नए साल का जश्न: बंगलूरू में मास्क, सार्वजनिक स्थानों पर सीटी बजाने पर रोक; जानें दिल्ली-मुंबई का हाल

Tue, 31 Dec 2024 01:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 31 Dec 2024 01:06 PM IST
सार

सभी बड़े शहरों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और साथ ही प्रशासन द्वारा कुछ एडवाइजरी भी जारी की गई हैं। लोगों से शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
new year evening celebration Bengaluru makes masks whistling bans
नए साल के जश्न की तैयारियां पूरी - फोटो : एक्स/सीसीटीवी

विस्तार

नए साल की पूर्व संध्या पर पूरा देश जश्न की तैयारी कर रहा है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी बड़े शहरों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और साथ ही प्रशासन द्वारा कुछ एडवाइजरी भी जारी की गई हैं। लोगों से शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की गई है। बंगलूरू में तो प्रशासन ने नए साल के जश्न में मास्क न पहनने की अपील भी की है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सीटी बजाने पर भी रोक लगाई है। 

विज्ञापन

बंगलूरू में सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
बंगलूरू पुलिस ने मंगलवार को नए साल की पूर्व संध्या पर सार्वजनिक स्थानों पर सीटी बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और मास्क न पहनने की अपील की है। बंगलूरू में सरकार और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एमजी रोड पर, जहां हर साल आधी रात के करीब एक लाख से अधिक लोग इकट्ठा होते हैं, 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही ब्रिगेड रोड, चर्च स्ट्रीट, इंदिरानगर, एचएसआर लेआउट और कोरमंगला में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोरमंगला में 1,000 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


महिला सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम
सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष से निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर 150 कैमरे लगाए गए हैं। सभी फ्लाईओवर बंद रहेंगे, जबकि एमजी रोड से मेट्रो और बस सेवाएं सुबह 2 बजे तक चलेंगी। बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (बीएमआरसीएल) ने घोषणा की है कि महिलाओं को परेशान करने वाले व्यक्तियों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और ऐसे अपराधियों को पुलिस को सौंप दिया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मेट्रो कोच में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। महिला सुरक्षा के लिए रानी चेनम्मा स्पेशल स्कवाड को तैनात किया गया है। वाचटावर्स बनाए गए हैं और स्वास्थ्य सेवाएं भी सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली और मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राजधानी दिल्ली में सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं। वहीं मुंबई में आठ अतिरिक्त कमिश्नर, 29 डिप्टी कमिश्नर, 53 असिस्टेंट कमिश्नर, 2184 इंस्पेक्टर, 12 हजार से ज्यादा कॉन्सटेबल की ड्यूटी शहर की सड़कों पर लगाई गई है ताकि नए साल के जश्न में किसी तरह का व्यवधान न पड़े। क्यूआरटी टीमें (क्विक रेस्पांस टीमें), दंगा रोधी बल और होम गार्ड्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। शहरों में जगह-जगह चेकपॉइंट्स बनाए गए हैं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस गश्त करेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले लोगों पर विशेष नजरें रहेंगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed