फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Vehicle Policy Foundation stone of EV charging plaza laid plans to set up seven Stations in Delhi

नई वाहन नीतिः ईवी चार्जिंग प्लाजा की आधारशिला रखी, सात स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना

Mon, 13 Sep 2021 11:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Sep 2021 11:05 PM IST
सार

सीईएसएल और डीटीसी के बीच इस संबंध में 7 सितंबर को एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था। डीटीसी को मासिक आधार पर 1.00 रुपये प्रति kWh की दर से भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
New Vehicle Policy Foundation stone of EV charging plaza laid plans to set up seven Stations in Delhi
EV Charging - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली सरकार राजधानी में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यहां पर्याप्त मात्रा में ईवी चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बना चुकी है। इसी नीति के अंतर्गत दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को नेहरू प्लेस डीटीसी बस टर्मिनल पर पहली सार्वजनिक ईवी चार्जिंग प्लाजा की आधारशिला रखी। दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग में हुए एक समझौते के अनुसार ये स्टेशन डीटीसी डिपो में स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए डीटीसी को एक निश्चित दर पर भुगतान भी किया जाएगा। राजधानी में जल्द ही सात अन्य जगहों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर कैलाश गहलोत ने कहा कि कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) को इस ईवी चार्जिंग प्लाजा को स्थापित करने के लिए पहली साइट के रूप में नेहरू प्लेस बस टर्मिनल पर 10x9 मीटर स्थान आवंटित किया गया है। यह परियोजना एक महीने के भीतर पूरी हो जाएगी और जनता के इस्तेमाल के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन


सीईएसएल और डीटीसी के बीच इस संबंध में 7 सितंबर को एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था। इसके तहत, सीईएसएल द्वारका सेक्टर -8, द्वारका सेक्टर -2 डिपो, महरौली टर्मिनल, नेहरू प्लेस टर्मिनल, ओखला सीडब्ल्यू-II, सुखदेव विहार डिपो और कालकाजी डिपो में चार महीने के भीतर चार्जिंग इकाइयों की स्थापना करेगी। डीटीसी को मासिक आधार पर 1.00 रुपये प्रति kWh की दर से भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed