फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New United nations chief does not lack interest in solving Kashmir issue

UN के नए प्रमुख चाहते हैं हल हो कश्मीर मसला

Sat, 14 Jan 2017 04:51 AM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र Updated Sat, 14 Jan 2017 04:51 AM IST
विज्ञापन
New United nations chief does not lack interest in solving Kashmir issue
सं

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को भी कश्मीर का मसला सुलझाने में दिलचस्पी है लेकिन संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद अभी तक उनकी भारत और पाकिस्तान के नेताओं से वार्ता नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


स्टीफन ने उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि पूर्व पुर्तगाली प्रधानमंत्री कश्मीर मसला हल करने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं जबकि वह साइप्रस में हालात के समाधान में काफी दिलचस्पी दिखाई है। 

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से फोन पर भी बात नहीं हुई

New United nations chief does not lack interest in solving Kashmir issue

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने कहा कि गुटेरेस ने इसी साल एक जनवरी को कार्यभार संभाला है और वह अभी तक कई वैश्विक सरकारी नेताओं से मिल चुके हैं। दुजारिक ने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है, उनकी अभी तक भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से फोन पर भी बात नहीं हुई है।

तो ऐसे में सवाल ही पैदा नहीं होता है कि उनकी कश्मीर समस्या सुलझाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। कश्मीर के अलावा कई और वैश्विक मुद्दे भी हैं। लिहाजा संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव को अभी थोड़ा और समय दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed