फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New twist in suicide case: A nine-year-old girl tries to threaten her brother, but died due to trap

खुदकुशी केस: मंदिर चलने के लिए भाई को धमका रही थी बच्ची, कस गया फंदा और हो गई मौत

Tue, 30 Mar 2021 05:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 30 Mar 2021 05:44 AM IST
सार

खेल-खेल में जान चले जाने की घटनाएं तो प्रकाश में आती रहती है, लेकिन फांसी लगाने की धमकी देना व उसमें बच्ची की मौत होना हैरान करने वाला मामला है। 

विज्ञापन
New twist in suicide case: A nine-year-old girl tries to threaten her brother, but died due to trap
symbolic image - फोटो : social media

विस्तार

हैदराबाद में बीते दिनों नौ साल की बच्ची की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच में पता चला है कि बच्ची ने अपने भाई को मंदिर चलने के लिए मनाने को लेकर धमकाया था। इसी दौरान गलती से उसके गले में फंदा कस गया था। 

विज्ञापन


मामला 23 मार्च का है। इस दिन शहर के सैदापैठ इलाके की खाजा कॉलोनी में नौ साल की बच्ची नेनावथ श्रीनिधि की खुदकुशी की खबर आई थी। घटना को लेकर उसके माता-पिता ने शंका जाहिर की थी। पुलिस भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत का केस दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि संभवत: गलती से फंदा कसने से बच्ची की मौत हुई। 
विज्ञापन


मजदूरी करने गए थे माता-पिता
घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। घर में बच्ची के अन्य भाई—बहन मौजूद थे। जब उन्होंने कोहराम मचाया तो आसपास के लोगों को घटना का पता चला और वे मौके पर पहुंचे। तब लगा कि बच्ची ने कूदने की रस्सी से फांसी लगा ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर चलने की जिद कर रही थी बच्ची
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नेनावथ अपने छोटे भाई से मंदिर चलने की जिद कर रही थी, लेकिन वह टाल रहा था। इसी दौरान उसने भाई को धमकी दी कि यदि वह नहीं चला तो मैं फांसी लगा लूंगी। उसने पहले भी कई बार धमकाते हुए फांसी लगाने का प्रयास किया था। आखिरकार यह प्रयास अंतिम साबित हुआ और उसकी जान चली गई। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed