{"_id":"5c1c1f9ebdec2257071f5fca","slug":"new-tariffs-of-trai-internet-will-soon-be-available-through-cable-tv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्राई के नए टैरिफः जल्द मिल सकेगा केबल टीवी के जरिए इंटरनेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्राई के नए टैरिफः जल्द मिल सकेगा केबल टीवी के जरिए इंटरनेट
Fri, 21 Dec 2018 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Dec 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
TRAI
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने केबल टीवी के जरिए घरों और कार्यालयों तक इंटरनेट मुहैया कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) के सचिव अमित खरे के मुताबिक केबल टीवी के जरिए इंटरनेट (ब्रॉडबैंड) पहुंचाने से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझाने की दिशा में मंत्रालय काम कर रहा है।
विज्ञापन
इस व्यवस्था को लागू करने के मद्देनजर केबल ऑपरेटर्स, ट्राई और दूरसंचार विभाग से चर्चा के बाद सिफारिशें मांगी गई हैं। अगले दो महीने में इसके लिए दिशा-निर्देश जारी होंगे। उन्होंने बताया कि केबल टीवी के जरिए इंटरनेट घरों, कार्यालयों समेत अन्य स्थानों में पहुंचाने की योजना में एक साल में एक करोड़ लोगों तक यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
इससे इंटरनेट का देश में विस्तार होगा। देश में करीब 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को केबल टीवी के जरिए विभिन्न चैनल प्रसारित किए जाते हैं, जिसके जरिए इंटरनेट पहुंचाना आसान होगा।
विज्ञापन
महज सात फीसदी लोग करते हैं ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल
दूरसंचार मंत्रालय के पास इस सुविधा को मुहैया कराने में लाइसेंस फीस और एजीआर (एडजस्ट ग्रॉस रेवेन्यू) से जुड़े मुद्दे सुलझाने का जिम्मा रहेगा, जबकि ढांचागत व्यवस्थाओं के लिए ऑपरेटर्स को इसमें निवेश करना होगा। इसके लागू होने पर धीमे और महंगे वायरलेस डाटा का चलन घटेगा।
ट्राई चेयरमैन आरएस शर्मा ने कहा कि वायरलेस यानी वाई-फाई इंटरनेट सेवा की अपनी सीमाएं हैं। देश में 93 फीसदी लोग उसी का प्रयोग करते हैं और डाटा स्पीड में कमी समेत अन्य शिकायतें करते हैं। भारत में महज सात फीसदी लोग ब्रॉडबैंड का उपयोग करते हैं। इसके उलट दुनियाभर में औसतन 46 फीसदी फिक्स लाइन इंटरनेट यानी ब्रॉडबैंड और 54 फीसदी लोग वायरलेस का प्रयोग करते है।
बेहतर सेवाओं के साथ कई अप्रत्यक्ष फायदे
उन्होंने कहा कि यह कदम आम जन तक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के ब्रॉडबैंड के माध्यम से तेज गति का इंटरनेट पहुंचाने के लिए है। इससे फिक्स लाइन इंटरनेट का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
इसके अप्रत्यक्ष फायदे भी हैं, जैसे क्षेत्रीय केबल ऑपरेटर की आय भी बढ़ेगी, तकनीकी क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा और अच्छी डाटा स्पीड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दूरसंचार विभाग का दावा है कि ट्राई के नए टैरिफ से उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी, यह कई चरणों में लागू होंगे। ट्राई नए साल से केबल व डीटीएच के नए टैरिफ लागू कर रहा हैं।
इसके अप्रत्यक्ष फायदे भी हैं, जैसे क्षेत्रीय केबल ऑपरेटर की आय भी बढ़ेगी, तकनीकी क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा और अच्छी डाटा स्पीड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दूरसंचार विभाग का दावा है कि ट्राई के नए टैरिफ से उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी, यह कई चरणों में लागू होंगे। ट्राई नए साल से केबल व डीटीएच के नए टैरिफ लागू कर रहा हैं।