{"_id":"5ed273968ebc3e90b12e0734","slug":"new-satellite-images-reveal-indias-position-at-ladakh-border-mirroring-chinese-armys-change-in-position-and-increase-in-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा पर तेज हलचल, भारत बढ़ा रहा सैन्य ताकत, सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन सीमा पर तेज हलचल, भारत बढ़ा रहा सैन्य ताकत, सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा
Sat, 30 May 2020 08:41 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 30 May 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
सैटलाइट तस्वीरों में दिखी चीनी सेना की मौजूदगी
- फोटो : Detresfa
भारत-चीन के बीच सीमा विवाद एक बार फिर से गरमाया है। चीन अपनी सीमा पर सेना की सक्रियता को लगातार बढ़ा रह है। ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से पता चल रहा है कि गोगरा इलाके में चीन ने अपनी सेना बढ़ा भी दी है और अब वह ऊपर की ओर भी बढ़ने लगी हैं। लद्दाख में भारत के निर्माणकार्यों से बौखलाए चीन को जवाब देने के लिए भारतीय सेना के जवान भी तैनात हैं।
विज्ञापन
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस अनैलिस्ट डेटरेस्फा ने ताजा सैटलाइट तस्वीरें जारी की हैं। इनके मुताबिक चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने पैंगॉन्ग सो और गोगरा इलाके के ठीक सामने नई पोजिशन ले रखी है। चीन की इस हरकत के बाद भारत ने भी वहां ज्यादा सुरक्षाबल बढ़ा दिया है। वहीं, पैंगॉन्ग सो में बेस एरिया से चीनी यूनिट ऊपर की ओर चढ़ रही है।
विज्ञापन
शनिवार को जारी तस्वीरों में डेटरेस्फा ने दावा किया था कि पीएलए भारत के गोगरा बेस से 11 किमी उत्तरपश्चिम की ओर है। उसके मुताबिक यह अब तक की सबसे बड़ी यूनिट है जिसमें कई ट्रक हैं। हालांकि उसने यह भी साफ किया था कि चीन की सेना भारत की सीमा में दाखिल नहीं हुई है।
विज्ञापन
दरअसल, लद्दाख में पिछले 2-3 सालों में भारत ने डीबीओ इलाके में जो सड़क बनाई है, जिसकी वजह से चीन बेचैन हो रहा है। चीन ने एलएसी के पास करीब 5000 सैनिकों की तैनाती की हुई है। भारत ने भी वहां पर भारी मात्रा में सैन्य बल तैनात कर दिया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीन की सेना भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश में थी, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों की मौजूदगी की वजह से दाखिल नहीं हो पाई।