फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Motor vehicles sold from 1st April 2019 will already have high security registration plates

अगले साल 1 अप्रैल से सभी मोटर वाहन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से लैस होंगे

Fri, 07 Dec 2018 04:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
New Motor vehicles sold from 1st April 2019 will already have high security registration plates
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगले साल 1 अप्रैल से देश भर में बिकने वाले मोटर वाहनों पर पहले से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे होंगे। सरकार ने इसे लगाने की जिम्मेदारी मोटर वाहन बनाने वाले कंपनियों को दी है। इस बारे में जरुरी अधिसूचना जारी हो गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में आवश्यक संशोधन के बाद इसे लागू किया गया है। मोटर वाहन कंपनी वाहन के साथ ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की भी आपूर्ति करेंगेए जिस में पहले से ही थर्ड रजिस्ट्रेशन मार्क अंकित होगा। 
विज्ञापन


उस मोटर वाहन को बेचने वाले डीलर की जिम्मेदारी होगी कि इस प्लेट पर मोटर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित करवाएं। इसके साथ ही डीलर पुराने वाहनों के लिए भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उपलब्ध करा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि इस फैसले से देश भर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों की संख्या बढ़ेगी और इस तरह से नंबर प्लेट की गुणवत्ता भी सुनिश्चित हो सकेगी। इस तरह के नंबर प्लेट लगे वाहनों को ट्रैक करना आसान होता है और चोरी होने की स्थिति में उसकी बरामदगी में भी आसानी होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed