फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New ISI chief for ‘aggressive measures’ against India in Afghanista

काबुल में भारत की मुश्किल बढ़ाने वाली है ISI प्रमुख नवीद मुख्तार की सोच

Mon, 12 Dec 2016 08:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
New ISI chief for ‘aggressive measures’ against India in Afghanista
ISI के नए प्रमुख नवीद मुख्तार - फोटो : TNIE
पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा ने 12 दिसंबर को आईएसआई के नए प्रमुख के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार को नियुक्त करने की घोषणा की। इसके बाद से ही नवीद मुख्तार के भारत के प्रति रवैये को लेकर सभी हिंदुस्तानियों में जिज्ञासा का भाव है। नए आईएसआई प्रमुख के लिखे एक रिसर्च पेपर के मुताबिक अफगानिस्तान में भारत को रोकने के लिए नवीद मुख्तार 'आक्रामक उपाय' अपनाने के समर्थक माने जाते हैं। ऐसा इसलिए ताकि काबुल को दिल्ली के लिए 'प्रॉक्सी' बनने से रोका जा सके। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक नवीद मुख्तार ने पांच साल पहले एक रिसर्च पेपर लिखा था। इस पेपर के मुताबिक अमेरिकी सेनाओं के अफगानिस्तान छोड़कर जाने से पहले 'नरम तालिबान' के एक धड़े को काबुल सरकार में स्थापित कर देना चाहिए। 
विज्ञापन


नवीद मुख्तार ने 'अफगानिस्तानः अल्टरनेटिव फ्यूचर एंड देयर इंप्लीकेशन' शीर्षक से इस रिसर्च पेपर को यूएस आर्मी वॉर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान लिखा था। मुख्तार ने इस बात पर जोर दिया है कि अफगानिस्तान में भारत को रोकने के लिए पाकिस्तान को कदम उठाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत पर नजर रखे पाकिस्तान'

New ISI chief for ‘aggressive measures’ against India in Afghanista
फाइलः अफगान राष्ट्रपति और PM मोदी - फोटो : PTI
उन्होंने लिखा है, 'पाकिस्तान का भूत, भविष्य और वर्तमान अफगानिस्तान के साथ जुड़ा हुआ है। एक शांत, एकजुट और स्थिर अफगानिस्तान, पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है और यह पाकिस्तान की नीति में प्राथमिकता पर होना चाहिए।' 

क्षेत्र में महत्वपूर्ण शक्तियां सेक्शन में नवीद मुख्तार ने आगे लिखा है, 'भारत के लिए अफगानिस्तान के प्रॉक्सी बन जाने से रोकने के लिए पाकिस्तान को कदम उठाने चाहिए। अफगानिस्तान में भारत के बढ़ते प्रभाव पर पाकिस्तान को नजर रखनी चाहिए और इस बारे में भारत के प्रति आक्रामक रवैया अपनाना चाहिए।'

तालिबान और भारत के प्रति मुख्तार की सोच पाकिस्तान आर्मी के शीर्ष पर बैठे नीति नियंताओं की लाइन पर हैं। लंबे समय से रावलपिंडी में शीर्ष जनरल अफगानिस्तानी तालिबान के एक धड़े के साथ समझौते की दलील देते रहे हैं, जिसके नेताओं ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सालों से शरण ले रखा है। 

 

पाकिस्तान पर आतंक को समर्थन देने का आरोप

New ISI chief for ‘aggressive measures’ against India in Afghanista
पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा
पाकिस्तानी जनरलों का मानना है कि ताालिबान मिश्रित काबुल सरकार अफगानिस्तान में भारत के प्रभाव को रोकने के लिए सही दांव साबित होगी।  

भारत और अमेरिका अक्सर पाकिस्तान पर अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के समर्थन का आरोप लगाते रहे हैं। इसके साथ ही अफगानिस्तान में भारतीय हितों पर हमले में आईएसआई का नाम भी जुड़ता रहा है। 

भारत की एक चिंता का जिक्र करते हुए अपने रिसर्च पेपर में आईएसआई चीफ ने लिखा है, 'अफगानिस्तान में तालिबान नियंत्रित सरकार का लौटना और भारत के खिलाफ अफगान सरकार का आतंकवाद को समर्थन देना। इस कथित खतरे को लेकर नई दिल्ली चिंतित है।'

 

तालिबान मिश्रित अफगान सरकार का दांव

New ISI chief for ‘aggressive measures’ against India in Afghanista
ISI चीफ नवीद मुख्तार - फोटो : Social Media
उन्होंने लिखा है, 'अफगानिस्तान की सरकार में तालिबान को जगह देने के लिए किसी भी समझौते का भारत विरोध करेगा क्योंकि यह एक नेक्सस (तालिबान, अलकायदा और जिहादी समूहों) को बनाता है, जो पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देते है।'

'अफगानिस्तान सरकार में तालिबान की वापसी को रोकने की यह मजबूत इच्छाशक्ति अमेरिका और पश्चिम के अफगानिस्तान से निकलने की रणनीति के समय काम कर सकती है, जब स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तालिबान के नरम धड़े को स्थापित करना आवश्यक लगे। 

मुख्तार ने आखिर में लिखा है कि अगर भारत को यह लगता है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार आ सकती है, तो वह इस संभावना को अस्थिर करने के लिए सबसे बड़ा कारक बनने की ओर बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed