फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New initiative of Maharashtra government ideas of Chhatrapati Shivaji Maharaj will played daily

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार की नई पहल, अब रोजाना छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों-विचारों को बजाया जाएगा

Thu, 10 Aug 2023 12:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 10 Aug 2023 12:58 AM IST
सार

सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र के मंत्रालय में एक सार्वजनिक घोषणा प्रणाली है। इसका इस्तेमाल कभी-कभी परिसर में निर्देश जारी करने के लिए किया जाता था। अब इस प्रणाली का उपयोग छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को सुनाने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
New initiative of Maharashtra government ideas of Chhatrapati Shivaji Maharaj will played daily
Shivaji Maharaj

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने नई पहल की है। सरकार का कहना है कि अब से रोजाना छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों और उपलब्धियों को ऑडियो के रूप में कुछ मिनट तक चलाया जाएगा। सरकार की योजना के अनुसार, एक साल तक इस पहल को जारी रखा जाएगा। 

विज्ञापन

सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि महाराष्ट्र के मंत्रालय में एक सार्वजनिक घोषणा प्रणाली है। इसका इस्तेमाल कभी-कभी परिसर में निर्देश जारी करने के लिए किया जाता था। अब इस प्रणाली का उपयोग हर दिन सुबह 10.45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों और उनके आदर्शों को सुनाने के लिए किया जाएगा। ऑडियो हर दिन दो से तीन मिनट के लिए चलाया जाएगा। इस दौरान शिवाजी महाराज के विचार, उनके जीवनकाल की प्रमुख उपलब्धियां, उनके आदर्श और उनके विचारों सहित अन्य बातें शामिल होंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, अजित पवार और संस्कृति मंत्री सुधीर मुनंगटीवार मौजूद थे। 

विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि मंत्रालय में आने वाले लोगों, राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों से शिवाजी महाराज के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेने की अपेक्षा की जाती है। शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक समारोह के 350वें वर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक मंत्रालय ने यह पहल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed