फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New initiative of Governor of Bengal set up helpline latest big News in hindi

Big News: SSC MTS परीक्षा 2023 आज से शुरू, बंगाल के राज्यपाल ने छात्रों को लेकर की नई पहल; पढ़ें अहम खबरें

Fri, 01 Sep 2023 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Sep 2023 07:29 AM IST
सार

राजभवन ने छात्रों की समस्याओं को सुलझाने के लिए मेलआई डी और फोन नंबर जारी किया है। इसके अलावा, राज कुमार कोठारी को पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय के नए कार्यवाहक कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
New initiative of Governor of Bengal set up helpline latest big News in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य के उन विश्वविद्यालयों के कुलपति की मदद करने का फैसला किया है, जहां जहां अभी तक पूर्णकालिक वीसी नियुक्त नहीं किए गए हैं। राजभवन ने छात्रों की समस्याओं को सुलझाने के लिए मेलआई डी और फोन नंबर जारी किया है। इसके अलावा, राज कुमार कोठारी को पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय के नए कार्यवाहक कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल नीलकांतन बने दिल्ली आर्मी अस्पताल के नए कमांडेंट
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल अजित नीलकांतन को नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) की कमान संभालेंगे। एक सितंबर से नीलकांतन अपने पद को संभालेंगे। वर्तमान में वे अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) महानिदेशक हैं।

विज्ञापन


भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
भाजपा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में पांच ‘जन आशीर्वाद यात्राएं’ निकालेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन यात्राओं के समापन पर 25 सितंबर को भोपाल में ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित करेंगे। यात्राओं को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे। भाजपा सूत्रों ने कहा कि यात्रा विंध्य, महाकौशल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनरीक्षण मामले में पनीरसेल्वम व रिश्तेदारों को हाईकोर्ट का नोटिस
मद्रास हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, उनकी पत्नी और बेटे, उनके दो भाइयों और उनकी पत्नियों को नोटिस जारी किया है। दिसंबर 2012 में एक निचली अदालत से आय से अधिक संपत्ति के मामले में बरी किए जाने के बाद शुरू किए गए आपराधिक पुनरीक्षण मामले पर यह आदेश दिया गया। न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश ने पनीरसेल्वम व उनके रिश्तेदारों को 27 सितंबर को सुनवाई के लिए अदालत में उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया।

कर्नाटक में शिवमोगा हवाईअड्डे पर उतरा पहला यात्री विमान
कर्नाटक में शिवमोगा के कुवेंपु हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार को सुबह 10.45 बजे पहला यात्री विमान उतरा। बंगलूरू केम्पे गौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सुबह 9.55 बजे रवाना हुई इंडिगो की उड़ान में कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री एमबी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा, शिवमोगा के सांसद बीवाई राघवेंद्र सहित कई लोग यहां पहुंचे। 

मणिपुर में दो गुटों में झड़प चले बम, दो की गई जान
मणिपुर में पिछले 12 घंटों में गोलीबारी और बमबाजी में घायल दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह बिष्णुपुर जिले के खोइरेंटक तलहटी फुटहिल्स, चुराचांदपुर जिले के चिंगफेई और खौसाबुंग इलाकों में पुलिस को दो गुटों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, ताजा झड़प इलाके में बुधवार की शाम कुछ देर की शांति के बाद शुरू हुई। झड़प में बम लगने से घायल हुए व्यक्ति की मौत मिजोरम के रास्ते गुवाहटी ले जाते समय हो गई। वहीं, एक अन्य घायल की चुराचांदपुर जिले के अस्पताल में मौत हो गई।

मणिपुर पुलिस ने एक्स पर लिखा कि सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी, थौबल, चुराचांदपुर और वेस्ट-इंफाल के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें पांच हथियार, 31 गोला-बारूद, 19 विस्फोटक, आईईडी सामग्री के तीन पैक बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,646 लोगों को हिरासत में भी लिया है। 

SSC-MTS परीक्षा-2023: आज से शुरू
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा आज से शुरू हो रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। शांत दिमाग से परीक्षा देने जाएं। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि प्रश्नों को पढ़ने में हुई एक चूक भारी पड़ सकती है। उत्तर देते समय अपनी स्पीड और समय का ध्यान रखें।


पर्यावरण में रुचि रखने वालों के लिए फेलोशिप
शेफ्लर इंडिया ने 18 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए सोशल इन्वेंटर फेलोशिप प्रोग्राम की पहल की है। जो अभ्यर्थी पर्यावरण सुधार के लिए समाधान विकसित कर समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान रहे हैं वे इस फेलोशिप के पात्र हैं। फेलोशिप प्रोग्राम के लिए प्रोजेक्ट कार्बन न्यूट्रैलिटी, रिन्यूएबल एनर्जी, सर्कुलर इकोनॉमी, नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट आदि विषयों से संबंधित प्रोजेक्ट जमा करने होंगे। इस प्रोग्राम के तहत सेंटर फॉर इनोवेशन इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप, आईआईएम अहमदाबाद में 24 सप्ताह के हाइब्रिड मेंटरशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे, जिसके अंतर्गत टेलीफोेनिक इंटरव्यू, वर्चुअल इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन आदि का आयोजन किया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए विभिन्न शैक्षणिक समूहों से लेकर लाभकारी एवं गैर-लाभकारी संस्थाएं भी आवेदन की पात्र हैं। चयनित 10 लाभार्थियों को 1-1 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी शेफ्लर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट schaefflerindia-socialinnovators.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2023 है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed