{"_id":"56e020e94f1c1b173a8b4568","slug":"new-help-line-number-for-women-s-in-southern-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण रेलवे करेगा महिलाओं की फोन पर मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दक्षिण रेलवे करेगा महिलाओं की फोन पर मदद
एजेंसी/मदुरै
Updated Wed, 09 Mar 2016 06:41 PM IST
सार
- सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर हेल्पलाइन नंबर 182 पर मांग सकती हैं मदद
- वरिष्ठ महिला अधिकारी से मोबाइल पर किया जा सकता है संपर्क
- सीट से संबंधित समस्या सुलझाने के लिए बढ़ाया कदम
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विस्तार
रेलवे ने ट्रेन में अकेले सफर कर रही महिला यात्रियों की सीट से संबंधित समस्या सुलझाने के लिए कदम बढ़ाया है। ऐसी महिला यात्री अब किसी वरिष्ठ महिला अधिकारी की मदद पा सकती हैं।
विज्ञापन
दक्षिण रेलवे ने एक बयान जारी कर बताया कि कई महिलाएं पुरुष सहयात्रियाें के साथ आवंटित सीट या बर्थ को लेकर असुरक्षित महसूस करती हैं। ऐसे में वे अपनी सीट बदलना चाहती हैं।
विज्ञापन
इस बारे में कई महिलाओं की तरफ से आग्रह किया गया था। इसी को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि अब से असिस्टेंट कॉर्मिशयल मैनेजर पद की अधिकारी महिला यात्रियों की समस्या सुनेंगी और उन्हें जरूरी मदद मुहैया कराएंगे।अधिकारी से 9003160980 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा महिलाएं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर हेल्पलाइन नंबर 182 पर मदद मांग सकती हैं। यह हेल्पलाइन 24 घंटे चालू रहेगी। शिकायतकर्ता को अपना नाम और मोबाइल नंबर बताना होगा।