फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new guideline for students in oxford university

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की गाइडलाइन, खत्म हुआ 'ही'- 'शी' कहने का रिवाज

Tue, 13 Dec 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
new guideline for students in oxford university
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए नया तरीका अपनाया है। इसकेलिए उन्होंने छात्रों को नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, वहां के छात्र लड़कों को अब 'ही' और लड़कियों को 'शी' नहीं कहेंगे।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी के इस नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब छात्र लड़के, लड़की और ट्रांसजेंडर सभी को 'जी' कहकर बुलाएंगे। बताते चलें कि 'जी' शब्द का प्रयोग हमेशा ट्रांसजेंडर लोगों द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन


इसे लागू करने के पीछे यूनिवर्सिटी का मानना है कि नई गाइडलाइन से 'जी' बोलने से ट्रांसजेंडर अब असहज नहीं महसूस करेंगे। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने अपने बुक में जेंडर न्यूट्रल प्रोनाउन्स का जिक्र किया है। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि ट्रांसजेंडर छात्रों के खिलाफ हिंसा को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी भी उठा सकता है इस तरह का कदम

new guideline for students in oxford university
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

बताते चलें कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बिहेवियर कोड के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति ट्रांसजेंडर छात्रों को किसी भी प्रकार की गलत टिप्पणी नहीं कर सकता है। इसे  लेकर काफी समय से कैंपेन भी चलाया जा रहा था। यूनिवर्सिटी ऐसी गाइडलाइन जारी करने वाला दुनिया का पहला इंस्टीट्यूट है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के इस कदम को देखते हुए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने भी इस तरह के कदम उठाने के संकेत दिए हैं। वहीं, ब्रिटेन के भी कुछ स्कूलों ने ऐसी पहलकी है। वहां के स्कूलों ने पेरेंट्स को लेटर लिखकर कहा कि वे लड़के और लड़कियों को एक जैसे यूनिफॉर्म में ही स्कूल भेजें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed