फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Foreign Secretary Deputy NSA Vikram Misri appointment Personnel Ministry Order

New Foreign Secretary: भारत के नए विदेश सचिव होंगे विक्रम मिस्री, विनय मोहन क्वात्रा की जगह लेंगे; आदेश जारी

Fri, 28 Jun 2024 04:08 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 28 Jun 2024 04:08 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने देश के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री को अगला विदेश सचिव नियुक्त किया है। विक्रम मिस्री की नियुक्ति 15 जुलाई को होगी। इसके अलावा मनिका जैन को रोमानिया में भारत की राजदूत नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
New Foreign Secretary Deputy NSA Vikram Misri appointment Personnel Ministry Order
विक्रम मिस्री होंगे भारत के नए विदेश सचिव - फोटो : ANI

विस्तार

भारत को नए विदेश सचिव मिल गए हैं। सरकार ने देश के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री को अगला विदेश सचिव नियुक्त किया है। विक्रम मिस्री की नियुक्ति 15 जुलाई को होगी। 

विज्ञापन


विक्रम मिस्री भारत के नए विदेश सचिव होंगे
वर्तमान में भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा हैं। आपको बता दें कि क्वात्रा का कार्यकाल इस साल 30 अप्रैल को ही खत्म हो गया था लेकिन केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया था। विनय मोहन क्वात्रा ने 30 अप्रैल 2022 को विदेश सचिव का कार्यभार संभाला था। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि डिप्टी एनएसए विक्रम मिस्री की विदेश सचिव के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि विक्रम मिस्री वर्ष 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं।
विज्ञापन


कौन हैं विक्रम मिस्री ?
विक्रम मिस्री 1997 से मार्च 1998 तक इंद्र कुमार गुजराल, अक्टूबर 2012 से मई 2014 तक मनमोहन सिंह और मई 2014 से जुलाई 2014 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव रहे थे। केंद्र सरकार ने उन्हें साल 2018 के आखिरी महीने में चीन में भारतीय राजदूत के तौर नियुक्त किया था। इसके बाद वर्ष 2021 तक वे इस पदभार को संभालते रहे। वर्ष 2020 में जून में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान विक्रम मिस्री ने दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत में हिस्सा लिया था। इसके अलावा विक्रम मिस्री स्पेन, म्यांमार में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान, अमेरिका, बेल्जियम और श्रीलंका में भी कई भारतीय मिशनों पर भी काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि अब विक्रम मिस्री की जगह फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ को भारत का उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया जा सकता है। यह भी बताया गया है कि भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया जा सकता है। 


रोमानिया में भारत की राजदूत होंगी मनिका जैन
इसके अलावा मनिका जैन को रोमानिया में भारत की राजदूत नियुक्त किया गया है। मनिका जैन वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अपर सचिव हैं। विदेश मंत्रालय का कहना है कि मनिका जैन जल्द ही अपना नया पदभार संभालेंगीं।

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed