{"_id":"58e0db734f1c1bc06e5b3d98","slug":"new-evm-will-stop-working-if-tampered-the-ec-is-set-to-buy-next-generation-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आएगी नई EVM, नहीं हो पाएगी हेराफेरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब आएगी नई EVM, नहीं हो पाएगी हेराफेरी
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी चुनाव के बाद इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को लेकर लगातार लग रहे छेड़छाड़ के आरोपों को देखते हुए चुनाव आयोग अगली पीढ़ी की ईवीएम खरीदने पर विचार सकता है। नई एम3'-टाइप ईवीएम में वर्तमान में इस्तेमाल की जा रही ईवीएम के मुकाबले कई नए फीचर होंगे। इसका अपना सेल्फ डायग्नोस्टिक सिस्टम होगा जो इसे सबसे खास बनाएगा। नई ईवीएम एक खास किस्म के म्यूचुअल ऑथेंटिकेशन सिस्टम पर आधारित पब्लिक की इंटरफेस से लैस होगी।
विज्ञापन
राज्य कानून मंत्री पीपी चौधरी ने बताया कि चुनाव आयोग ने 'एम3'-टाइप ईवीएम की जानकारी सदन में दी है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नई ईवीएम इस प्रकार की होगी कि इससे किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ संभव नहीं होगी। नई ईवीएम को खरीदने में कुल 1.940 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 2018 तक चुनाव आयोग इन नई मशीनों की व्यवस्था कर लेगा।
विज्ञापन
चौधरी ने बताया कि चुनाव आयोग ने 2006 से पहले की खरीदी गई 9,30,430 ईवीएम को बदलने का फैसला किया है। इन ईवीएम ने 15 साल से ऊपर की समय सीमा पूरी कर ली है। पिछली साल के 7 दिसंबर को कैबिनेट ने नई ईवीएम के लिए 1,009 करोड़ रुपये का फंड रिलीज किया था। इन ईवीएम को 2019 लोकसभा चुनाव से पहले बदला जाएगा।
विज्ञापन
कैबिनेट ने चुनाव आयोग से कहा है कि बीईएल और ईसीआईएल दोनों कंपनियों को उनके पिछले प्रदर्शन और क्षमता को देखकर ही ऑर्डर दिया जाए। पिछली 20 जुलाई को चुनाव आयोग द्वारा 9,200 करोड़ रुपये की 14 लाख नई ईवीएम खरीदने की अपील को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।