फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New EVM ready for 2019 Lok Sabha elections, Will be closed on tampering

2019 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हुई नई ईवीएम, जरा सी छेड़छाड़ पर तुरंत हो जाएगी बंद 

Mon, 30 Jul 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
New EVM ready for 2019 Lok Sabha elections, Will be closed on tampering
ईवीएम
2019 लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि चुनाव आयोग भी पूरी तरह से तैयार है। ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। बता दें कि विपक्षी दलों ने मशीनों में छेड़छाड़ को लेकर हमेशा से ही सवाल खड़े किए हैं। लेकिन अब ईवीएम से छेड़छाड़ करना संभव नहीं होगा। अगर अब ईवीएम से छेड़छाड़ की गई तो वह बंद हो जाएगी। इसके बाद दोबारा चलाने पर टेंपर डिटेक्ट का मैसेज दिखेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने एम3 कैटेगरी की नई ईवीएम तैयार की है। इन मशीनों में एक नया फीचर डाला गया है। इसे टेंपरिंग डिटेक्शन का फीचर कहते हैं। अगर मशीनों से जरा सी भी छेड़छाड़ की गई तो वह बंद हो जाएगी। चुनाव आयोग ने 2400 नई ईवीएम मशीनें टेस्टिंग के लिए जालंधर भेजा गया है। जहां स्टेट पटवार स्कूल में इनकी फर्स्ट लेवल चेकिंग चल रही है। 
विज्ञापन


नई ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना तुरंत स्क्रीन पर आएगी। और गड़बड़ी पर कंट्रोल यूनिट पर मैसेज आएगा। इममें रियाल टाइम क्लॉक की सुविधा भी है। इन मशीनों में टाइमर मैनुअली सेट नहीं होगा। एक बार ईवीएम में पोलिंग क्लोज कर दी गई तो दोबारा मतदान नहीं हो सकता। बैटरी परसेंटेज और इसे बदलने की जरूरत का मैसेज भी दिखेगा। बैटरी बचाने के लिए पावर सेविंग मोड भी है। मतदान से जुड़े डेटा का प्रिंट निकाला जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed