{"_id":"6354858d1abd952b56163038","slug":"new-elephant-reserve-to-be-built-in-dudhwa-pilibhit-forest-area-read-more-big-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big News: दुधवा-पीलीभीत वन क्षेत्र में बनेगा नया हाथी रिजर्व, कर्नाटक सरकार ने लाउडस्पीकर लगाने की दी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Big News: दुधवा-पीलीभीत वन क्षेत्र में बनेगा नया हाथी रिजर्व, कर्नाटक सरकार ने लाउडस्पीकर लगाने की दी अनुमति
Sun, 23 Oct 2022 05:37 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत/नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 23 Oct 2022 05:37 AM IST
सार
पीलीभीत के 73 हजार हेक्टेयर जंगल का हिस्सा लिया जाएगा। तराई के जंगलों में बाघ, तेंदुए के साथ अब हाथियों का संरक्षण भी हो सकेगा। वहीं कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने शनिवार को राज्य की 10,889 मस्जिदों को लाउडस्पीकर इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
हाथियों का झुंड
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीटीआर, दुधवा और कतर्निया घाट के जंगल को मिलाकर देश का 33वां और यूपी का दूसरा हाथी रिजर्व बनाया जाएगा। शनिवार को केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को ट्वीट कर नए हाथी रिजर्व की जानकारी दी। यह देश का 33वां हाथी रिजर्व होगा।
विज्ञापन
इसके लिए पीलीभीत के 73 हजार हेक्टेयर जंगल का हिस्सा लिया जाएगा। तराई के जंगलों में बाघ, तेंदुए के साथ अब हाथियों का संरक्षण भी हो सकेगा। केंद्र सरकार ने तराई हाथी अभ्यारण्य बनाने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी।
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी बोले वापस लें मस्जिदों, मंदिरों के लाउडस्पीकर लाइसेंस
कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने शनिवार को राज्य की 10,889 मस्जिदों को लाउडस्पीकर इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। इस पर भाजपा महासचिव और एमएलसी एन रवि कुमार ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों, मंदिरों और चर्चों को दिए गए लाउडस्पीकर लाइसेंस वापस लिए जाने चाहिए। क्योंकि यह ध्वनि प्रदूषण करते हैं।
विज्ञापन
भाजपा महासचिव ने संवाददाताओं से कहा, चाहे वह मस्जिद हो, मंदिर हो या चर्च, ध्वनि का स्तर निश्चित है। यदि लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि स्तर के भीतर हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, इससे अस्पतालों, मरीजों, छात्रों और अनुसंधान केंद्रों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। हालांकि हम सरकार द्वारा दिए गए लाइसेंस के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अगर ध्वनि प्रदूषण होता है तो उन्हें वापस ले लिया जाना चाहिए।
जर्मन विदेश मंत्री ने जयशंकर को फोन कर कश्मीर पर की अपनी टिप्पणी पर दी सफाई
जर्मन विदेश मंत्री एनालीना बेयरबॉक ने जयशंकर को फोन कर कुछ दिनों पहले कश्मीर पर की गई अपनी टिप्पणी पर सफाई दी है। इस दौरान यूक्रेन संघर्ष समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। यह जानकारी जयशंकर ने ट्वीट करके दी है।
उन्होंने बताया, हमारे बीच द्विपक्षीय संबंधों, दीर्घकालिक विकास और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा हुई। दो सप्ताह पहले बेयरबॉक ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर मसले पर विवादित टिप्पणी की थी।
उन्होंने कहा था, मेरा मानना है कि दुनिया में हर देश की भूमिका संघर्षों को समाप्त करने और यह सुनिश्चित करने की है कि हम शांति से भरी दुनिया में रहें। इस टिप्पणी पर भारत ने कड़ा विरोध जताया था। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता हुई है।
विचाराधीन कैदियों से पूछताछ की अनुमति नहीं दे सकती मजिस्ट्रेट अदालत : हाईकोर्ट
न्यायिक हिरासत में बंद पांच विचाराधीन कैदियों से पूछताछ करने के लिए ईडी को अनुमति देने वाले विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।
हाईकोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट अदालत विशेष अदालत के मामलों में हिरासत में विचाराधीन कैदियों से पूछताछ की अनुमति नहीं दे सकती है। मामला प्रथम डिवीजनल क्लर्क हर्ष डी से संबंधित है, जिसे इस साल की शुरुआत में पुलिस सबइंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पहला मामला जिला मुख्यालय शहर कालाबुरागी के चौक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।
इसे बाद में सीआईडी को स्थानांतरित कर दिया गया था। इस मामले में दूसरा केस जुलाई 2022 में हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसमें हर्ष भी एक आरोपी था। वह इस साल की शुरुआत में अपनी पहली गिरफ्तारी के बाद से ही हिरासत में था। अगस्त में ईडी ने मजिस्ट्रेट कोर्ट से हर्ष और चार अन्य से पीएमएलए के तहत पूछताछ की अनुमति मांगी थी।
शाहनवाज बोले- गीता को जिहाद से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण
भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जिहाद और भगवद् गीता के बीच संबंध बनाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल पर निशाना साधा। उन्होंने पाटिल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा, कांग्रेसियों को जिहाद का मतलब पता होना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, जिहाद एक अरबी शब्द है। आज के दौर में किसी न किसी आतंकी संगठन ने जिहाद के मायने ही बदल दिए हैं। भगवद गीता और श्रीकृष्ण को जिहाद से जोड़ना और उनके ‘शब्दों’ को जिहाद कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह समाज का भी अपमान है और इससे कोई खुश नहीं होने वाला है।