{"_id":"61b9f5ccc9b5610a0027181d","slug":"new-election-reforms-soon-aadhar-card-will-be-linked-with-voter-id-like-pan-aadhaar-linking","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए चुनाव सुधार जल्द: पैन-आधार लिंकिंग की तरह अब आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ा जाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए चुनाव सुधार जल्द: पैन-आधार लिंकिंग की तरह अब आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ा जाएगा
Wed, 15 Dec 2021 07:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:33 PM IST
सार
मतदाता सूची में सुधार, मतदान प्रक्रिया को और अधिक समावेशी बनाने, चुनाव आयोग को और ज्यादा अधिकार देने के कदम उठाए जाएंगे। आधार को वोटर आईडी से जोड़ने से डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र से होने वाली धांधली रोकी जा सकेगी।
विज्ञापन
ईवीएम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार जल्द नए चुनाव सुधार करने जा रही है। चुनाव आयोग की सिफारिशों के आधार पर इसके लिए चुनाव कानून चार प्रमुख संशोधन किए जाएंगे। इनमें पैन-आधार लिंकिंग की तरह आधार कार्ड को वोटर आईडी यानी मतदाता परिचय पत्र से जोड़ने का प्रावधान सबसे अहम होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा मतदाता सूची में सुधार, मतदान प्रक्रिया को और अधिक समावेशी बनाने, चुनाव आयोग को और ज्यादा अधिकार देने के कदम उठाए जाएंगे। आधार को वोटर आईडी से जोड़ने से डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र से होने वाली धांधली रोकी जा सकेगी। आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ना का फैसला स्वैच्छिक होगा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निजता के अधिकार के फैसले को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
पायलट प्रोजेक्ट के अच्छे नतीजे आए
चुनाव आयोग के अनुसार उक्त चुनाव सुधारों को लेकर उसके पायलट प्रोजेक्ट के बहुत सकारात्मक नतीजे आए हैं और यह सफल रहा। इससे डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र की समस्या खत्म होगी और मतदाता सूचियां बनाने की प्रक्रिया भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा एक और बड़ा सुधार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए साल में चार बार अवसर देने का होगा। अभी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की कटआफ तारीख 1 जनवरी है। इस दिन तक 18 साल की उम्र के युवक अपना जुड़वा सकते हैं। लेकिन अब साल में चार तारीखों को कटआफ डेट माना जाएगा।