{"_id":"5b4a6b6f4f1c1b58488b4ad2","slug":"new-disclosures-in-the-mock-drill-case-being-told-as-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल मामले में नया खुलासा फर्जी बताया जा रहा ट्रेनर, छात्रा को छत से धकेलने का है आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मॉक ड्रिल मामले में नया खुलासा फर्जी बताया जा रहा ट्रेनर, छात्रा को छत से धकेलने का है आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Updated Sun, 15 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी कालेज में आपदा प्रबंधन ट्रेनिंग के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर छात्रा एन. लोगेश्वरी की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रेनर की देखरेख में ट्रेनिंग दी जा रही थी अब उसे फर्जी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला है कि अशोक ने आर अरुमुगम को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) का नकली प्रमाणपत्र हासिल करने में मदद की थी। पुलिस ने इस मामले में अरुमुगम गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
अरुमुगम पर ट्रेनिंग के दौरान छात्रा को छत से धकेलने का आरोप है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक, कॉलेजिएट शिक्षा, एस कला ने शनिवार को जिला कलेक्टर टी एन हरिहरन के समक्ष एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
विज्ञापन