फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Delhi Set up your own personal electronic vehicle charging station in just Rs 2500, discount of Rs 6000

नई दिल्ली: केवल 2500 रुपये में लगाइए अपना निजी इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, 6000 रुपये की मिल रही छूट

Mon, 08 Nov 2021 10:32 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 10:32 PM IST
सार

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को मीडिया को बताया कि दिल्ली सरकार इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए निजी चार्जिंग स्टेशनों के स्थापित करने पर छूट देने की घोषणा कर रही है।

विज्ञापन
New Delhi Set up your own personal electronic vehicle charging station in just Rs 2500, discount of Rs 6000
दिल्ली सरकार प्रति चार्जिंग स्टेशन ₹6000 की छूट दे रही है। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदूषण को घटाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है, लेकिन जगह-जगह पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों की कमी के कारण इनकी लोकप्रियता अभी भी बेहद सीमित है। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब आप केवल ₹2500 देकर अपना निजी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगा सकते हैं। दिल्ली सरकार प्रति चार्जिंग स्टेशन ₹6000 की छूट भी दे रही है। अपने घर पर निजी चार्जिंग स्टेशन के लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है या एक फोन कर यह सुविधा पाई जा सकती है। फोन करने की एक हफ्ते के अंदर ग्राहकों के घर पर इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगा दिए जाने की योजना है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन भेजने के लिए 12 विक्रेताओं को अधिकृत किया है।  डिस्कॉम की वेबसाइट पर जाकर इनमें से किसी भी कंपनी से चार्जिंग स्टेशन लगवाने का अनुरोध किया जा सकता है। वाहनों की चार्जग के दौरान खपत होने वाली बिजली भी बेहद किफायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। चार्जिंग के लिए खपत होने वाली बिजली का मूल्य 4.5 रुपए प्रति यूनिट की दर से लिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को मीडिया को बताया कि दिल्ली सरकार इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए निजी चार्जिंग स्टेशनों के स्थापित करने पर छूट देने की घोषणा कर रही है। पहली किस्त में 30000 लोगों को यह छूट प्रदान की जाएगी। उपभोक्ता संबंधित डिस्कॉम के पोर्टल पर जाकर या निम्नलिखित नंबरों पर कॉल करके सिंगल विंडो सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बीआरपीएल के लिए  7011931880 या 19123, टीपीडीडीएल के लिए: 19124 बीवाईपीएल के लिए 01135999808 पर कॉल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवी चार्जर की स्थापना के लिए स्थान की न्यूनतम आवश्यकता है। एलईवी एसी के लिए केवल 1 वर्ग फुट और एसी 001 के लिए 2 वर्ग फुट की आवश्यकता है और डीसी-001 को 2 वर्ग मीटर क्षेत्र और 2 मीटर ऊंचाई वाली जमीन पर स्थापित किया जा सकता है। LEV AC चार्जर और AC 001 चार्जर दोनों वॉल-माउंटेड हैं।  इन दोनों चार्जर्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से 2 और 3 व्हीलर्स को चार्ज करने के लिए किया जाता है। DC 001 चार्जिंग मानक का उपयोग मुख्य रूप से फ्लीट ऑपरेटरों द्वारा उपयोग की जाने वाली ई-कारों के लिए किया जाता है।


चार्जर की लागत में -ईवी चार्जर की लागत, चार्जर की स्थापना लागत और 3 साल के लिए वार्षिक रखरखाव लागत शामिल होगी। प्रोत्साहनों से चार्जर्स की लागत 70% तक कम हो जाएगी और यह हजारों छोटे दुकान मालिकों के लिए अतिरिक्त राजस्व-सृजन के अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed