{"_id":"5d369c688ebc3e6caf0ce528","slug":"new-delhi-modi-gives-tribute-to-freedom-fighter-bal-gangadhar-tilak-chandrasekhar-azad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक, चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक, चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि
Tue, 23 Jul 2019 12:48 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के स्वतंत्रता अभियान में उनके योगदान को सराहा तिलक की 163वीं जयंती पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन
मोदी ने ट्वीट किया कि लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वह एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने पूर्ण स्वराज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को सदैव स्मरण करता रहेगा। तिलक का जन्म 1856 में महाराष्ट्र के चिखली में हुआ था।
विज्ञापन
आजाद को याद करते हुए उन्होंने लिखा कि भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
विज्ञापन
आजाद का जन्म आज ही के दिन 1906 में मध्य प्रदेश के बारवा में हुआ था।
भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वे एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है। pic.twitter.com/nuHIfqi62J
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2019