फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New decision on Gaza A committee of technical experts will take over the administration after the war

Gaza: गाजा पर नया फैसला, युद्ध के बाद तकनीकी विशेषज्ञों की समिति संभालेगी प्रशासन; हमास ने जताई सहमति

Sat, 25 Oct 2025 09:14 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 09:14 AM IST
सार

गाजा में संघर्ष विराम के बीच हमास और अन्य प्रमुख फलस्तीनी गुटों ने तय किया है कि युद्ध के बाद गाजा पट्टी का प्रशासन स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों की अस्थायी समिति संभालेगी। काहिरा में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
New decision on Gaza A committee of technical experts will take over the administration after the war
गाजा सिटी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 

विज्ञापन

गाजा में जारी संघर्ष विराम के बीच हमास समेत मुख्य फलस्तीनी राजनीतिक गुटों ने अहम फैसला किया है। इसके तहत सभी गुटों ने शुक्रवार को घोषणा किया है कि युद्ध के बाद गाजा पट्टी का प्रशासन एक स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों (टेक्नोक्रेट्स) की समिति संभालेगी। यह निर्णय मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी संयुक्त घोषणा हमास की वेबसाइट पर जारी की गई। संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह अस्थायी फलस्तीनी समिति स्वतंत्र विशेषज्ञों से बनी होगी, जो अरब देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से गाजा में बुनियादी सेवाओं और दैनिक जीवन के मामलों का प्रबंधन करेगी।

इसके साथ ही साथ ही सभी गुटों ने इस बात पर भी सहमति जताई कि वे फलस्तीनी मुद्दे के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए साझा रणनीति तैयार करेंगे और फलस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) को फिर से सक्रिय करने पर काम करेंगे, जो फलस्तीनी जनता का 'एकमात्र वैध प्रतिनिधि' है। बता दें कि हमास पीएलओ का हिस्सा नहीं है, जो लंबे समय से उसके प्रतिद्वंद्वी फतह के नियंत्रण में है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- New York: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के लिए कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान, भारतीय मूल के ममदानी हैं प्रमुख दावेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास और फतह के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
वहीं एक सूत्र के अनुसार, गुरुवार को काहिरा में हमास और फतह के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और अमेरिका समर्थित युद्धविराम योजना के दूसरे चरण पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने फलस्तीनी आंतरिक एकता को मजबूत करने और इस्राइल सरकार से उत्पन्न चुनौतियों का मिलकर सामना करने पर सहमति जताई।

बैठक में मिस्र के खुफिया प्रमुख हसन राशद ने भी अन्य प्रमुख फिलिस्तीनी गुटों से मुलाकात की, जिनमें इस्लामिक जिहाद, डेमोक्रेटिक फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन और पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन जैसे संगठन शामिल थे।

ये भी पढ़ें:- EU: यूक्रेनी राष्ट्रपति की मांग- रूस के तेल पर प्रतिबंध और बढ़ाए अमेरिका; लंबी दूरी की मिसाइलें भी मांगीं

हमास और फतह के बीच रानजीतिक खारी, कैसे?
गौरतलब है कि हमास और फतह के बीच लंबे समय से गहरी राजनीतिक खाई रही है, जो 2006 के चुनावों के बाद हिंसक झड़पों में भी बदल गई थी। यही विभाजन वर्षों से फलस्तीनी एकता की कोशिशों में सबसे बड़ी बाधा रहा है। दिसंबर 2024 में भी दोनों पक्षों ने गाजा के युद्धोत्तर प्रशासन के लिए एक संयुक्त समिति बनाने पर सहमति जताई थी, लेकिन फतह के कुछ सदस्यों ने उस समझौते की आलोचना की थी। हमास, जिसने 2007 में गाजा पर नियंत्रण हासिल किया था, अब साफ कर चुका है कि वह युद्ध के बाद गाजा का शासन खुद नहीं चलाना चाहता, हालांकि उसने अपने लड़ाकों को निशस्त्र करने की मांग का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed