फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine President Volodymyr Zelensky US Donald Trump Russia War Sanctions Oil Long Range Missiles news updates

EU: यूक्रेनी राष्ट्रपति की मांग- रूस के तेल पर प्रतिबंध और बढ़ाए अमेरिका; लंबी दूरी की मिसाइलें भी मांगीं

Sat, 25 Oct 2025 08:28 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 25 Oct 2025 08:28 AM IST
सार

लंदन में यूरोपीय नेताओं की बैठक के दौरान एक संभावित रीएश्योरेंस फोर्स की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई, जो यूक्रेन की रक्षा में मदद करेगी। ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि यह आकाश और समुद्र की सुरक्षा करने और यूक्रेनी सेना को प्रशिक्षित करने वाली ताकत होगी।

विज्ञापन
Ukraine President Volodymyr Zelensky US Donald Trump Russia War Sanctions Oil Long Range Missiles news updates
ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की। - फोटो : PTI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को अमेरिका से अपील की कि वह रूस की दो तेल कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों को बढ़ाकर पूरे रूसी तेल क्षेत्र के लिए लागू करे। उन्होंने साथ ही अमेरिका से लंबी दूरी की मिसाइलों की भी मांग की, ताकि यूक्रेन की तरफ से रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह बयान ब्रिटेन के लंदन में दिया। वे यहां यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुए। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन को आश्वासन दिया कि अगर रूस के साथ उसका संघर्ष विराम लागू हो जाता है तो यूरोपीय देश भविष्य में रूसी हमलों से यूक्रेन की रक्षा के लिए सैन्य सहायता मुहैया कराएंगे। 
विज्ञापन

रूसी तेल क्षेत्र पर दबाव की रणनीति
यूरोपीय देश के नेताओं और जेलेंस्की की बैठक ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर की मेजबानी में हुई। जेलेंस्की ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का हालिया निर्णय, जिसमें रूस की कुछ कंपनियों पर तेल प्रतिबंध लगाए गए हैं, एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, “हमें केवल रोसनेफ्ट और लुकोइल पर नहीं, बल्कि सभी रूसी तेल कंपनियों पर दबाव डालना चाहिए।”  

जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन अपनी ओर से भी ड्रोन और मिसाइलों के जरिए रूसी तेल क्षेत्र को निशाना बना रहा है। इसी के साथ उन्होंने अमेरिका से मांग की कि वह यूक्रेन की रूस में हमले की क्षमता बढ़ाने के लिए लंबी दूरी तक मार करने वाली टॉमहॉक मिसाल मुहैया कराए। 

पुतिन पर भड़के यूरोप-नाटो के नेता
जेलेंस्की से बातचीत के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा, “पुतिन ने एक बार फिर बातचीत का मौका ठुकरा दिया है और यूक्रेन की जमीन पर अव्यवहारिक मांगें रखी हैं। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।”  दूसरी तरफ नाटो प्रमुख मार्क रुट ने कहा कि पुतिन “अब पैसे, सैनिकों और विचारों की कमी से जूझ रहे हैं।” इसके अलावा डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन औ प्रधानमंत्री डिक शूफ ने भी इस बैठक में रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अपनी बात रखी। बताया गया है कि बैठक में 20 से ज्यादा नेता वीडियो लिंक से जुड़े थे।

लंदन में बैठक के दौरान एक संभावित रीएश्योरेंस फोर्स की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई, जो यूक्रेन की रक्षा में मदद करेगी। ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि यह आकाश और समुद्र की सुरक्षा करने और यूक्रेनी सेना को प्रशिक्षित करने वाली ताकत होगी।
विज्ञापन

ट्रंप-पुतिन की बैठक टलने से अटकीं संघर्ष विराम की कोशिशें
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हंगरी के बुडापेस्ट में मुलाकात होनी थी। हालांकि, बाद में ट्रंप ने कहा है कि वह पुतिन से जल्द मुलाकात नहीं करेंगे क्योंकि वह समय की बर्बादी होगी। रूस अब तक युद्धविराम या शांति समझौते की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है और पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद नए रास्ते तलाश रहा है।

अमेरिकी न्योते पर वॉशिंगटन पहुंचे रूसी प्रतिनिधि
रूसी अधिकारी किरिल दिमित्रिएव शुक्रवार को अमेरिका पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह बैठक पहले से तय थी और अमेरिकी पक्ष के आमंत्रण पर हो रही है। वह अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात करेंगे। दिमित्रिएव पहले भी ट्रंप प्रशासन और क्रेमलिन के बीच कई वार्ताओं में शामिल रहे हैं। 

इस बीच रूस की तरफ से यूक्रेन में सैन्य अभियान में तेजी लाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते उसकी सेना ने 10 यूक्रेनी गांवों पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं रूस ने यह भी कहा कि उसने बीते कुछ दिनों में यूक्रेनी ड्रोन्स को भी मार गिराया है और उसके हमले की हर कोशिश नाकाम की है। 

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूसी हमलों में खेरसोन में दो लोगों की मौत हुई और 22 घायल हुए, जबकि खारकीव और ओडेसा में भी मिसाइल और ग्लाइड बम हमले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed