फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New cyber security policy will come in next three months

तीन महीने में आएगी नई साइबर सुरक्षा नीति, भारत दूसरा सर्वाधिक साइबर क्राइम वाला देश

Thu, 12 Mar 2020 03:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Mar 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
New cyber security policy will come in next three months
सांकेतिक तस्वीर
भारत जल्द ही नई साइबर सुरक्षा नीति तैयार करने जा रहा है। इसकी घोषणा अगले दो से तीन महीनों में हो सकती है। छठवीं साइबर सुरक्षा इंडिया समिट 2020 में पीएमओ के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. राजेश पंत ने इस विषय पर जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि नई नीति में सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके जरिए साइबर खतरों को समझते हुए और संबंधित पक्षों के बीच साझेदारी विकसित की जाएगी। वहीं समिट में बताया गया कि भारत दूसरा सर्वाधिक साइबर हमले झेलने वाला मुल्क है। इसकी वजह से देश की जीडीपी पर असर हो सकता है। भारत में डाटा के मालिकाना हक पर बहस भी महत्वपूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन

रेलवे रोजाना तीस लाख लोगों का डाटा जुटा रहा

रेलवे सूचना व्यवस्था केंद्र (क्रिस) के महानिदेशक विजय के देवनाथ ने बताया कि रोजाना तीन करोड़ लोगों को सेवाएं देते हुए 30 लाख लोगों का डाटा क्रिस के जरिए जमा किया जा रहा है। 14 लाख कर्मचारियों का डाटा भी 45 से 50 वर्ष तक संभाला जा रहा है। इस डाटा की निजता का ध्यान रखते हुए सेवाएं देना कठिन काम होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed