फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New corona virus ends fastest on copper surface, scientists claim

वैज्ञानिकों का दावा, तांबे की सतह पर सबसे तेजी से खत्म होता है नया कोरोना वायरस

Sun, 22 Mar 2020 04:13 AM IST
गौरव पाण्डेय रिसर्च टीम, अमर उजाला
रिसर्च टीम, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 22 Mar 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
New corona virus ends fastest on copper surface, scientists claim
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

नया कोरोना वायरस जहां तांबे की सतह पर चार घंटे में नष्ट हो जाता है, इसे स्टील पर खत्म होने में 72 और प्लास्टिक पर 96 घंटे लग रहे हैं। यह दावा वैज्ञानिकों ने पांच तरह के हालात में वायरस के जीवित रहने पर किए शोध के आधार पर किया है। उनकी रिपोर्ट संक्रमण फैला रहे सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री सिंड्रम कोरोनावायरस-2 (सार्स-सीओवी-2) के प्रसार को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस : कहां, कितने समय जीवन

हालात मौजूदगी
वायु में मौजूद कणों-तत्वों (एयरोसोल) में 3 घंटे
प्लास्टिक 96 घंटे
स्टील 72 घंटे
तांबा चार घंटे
कार्ड बोर्ड 24 घंटे
 
  • चेताया : कोरोना वायरस हवा में मौजूद कोहरे, भाप, धूल, परागकण आदि कणों में तीन घंटे तक जीवित और संक्रमण करने योग्य पाया गया। वैज्ञानिकों ने चेताया कि यह हवा से भी वायरस संक्रमण होने का संकेत है। जहां वायरस तेजी से बढ़ रहा है, वहां इसके हवा से फैलने की आशंका बढ़ जाती है।
  • विज्ञापन
  • थोड़ी राहत भी : यह वायरस इन पांचों हालात में कई घंटे तक बना तो रहता है, लेकिन इसकी मात्रा लगातार घटती जाती है। हालांकि किसी भी मात्रा में भी यह संक्रमण तो कर सकता है, लेकिन मात्रा कम होने से संभावना भी कम हो जाती है। इन सतहों को साबुन, डिटर्जेंट या किसी डिसइंफेक्टेंट से साफ करके संक्रमण रोका सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रिपोर्ट इनकी : न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित इस रिपोर्ट को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज हैमिल्टन, प्रिंस्टन विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बनाया है।

क्या गर्मी में खत्म होगा?

फिलहाल इसे लेकर व्यापक अध्ययन नहीं हुए हैं। मौजूदा अध्ययन प्रयोगशाला में 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तापमान पर हुआ। ऐसे में कुछ वैज्ञानिक उम्मीद कर रहे हैं कि वातावरण में तेज धूप होने पर वायरस खत्म होने की गति बढ़ सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed