{"_id":"608192be53f7b600f800c306","slug":"new-corona-variant-b-1-618-identified-from-bengal-2nd-in-india-after-double-mutant-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा : भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप का लगा पता, जानिए कितना खतरनाक है यह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दावा : भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप का लगा पता, जानिए कितना खतरनाक है यह
Thu, 22 Apr 2021 08:45 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:45 PM IST
सार
- यह तेजी से फैल सकता है और मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता से बच निकलने में सक्षम है
- कोरोना के इस नए स्वरूप का पता सबसे पहले पश्चिम बंगाल में ही लगा था
विज्ञापन
कोरोना का नया स्वरूप
- फोटो : pixabay
विस्तार
भारत में कोरोना वायरस के एक नए स्वरूप का पता लगा है जो तेजी से फैल सकता है और मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता से बच निकलने में सक्षम है। वैज्ञानिकों के अनुसार हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि नए स्वरूप के कारण देश में या पश्चिम बंगाल में वायरस से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
नए स्वरूप का पता सबसे पहले पश्चिम बंगाल में ही लगा था। नए स्वरूप को बी.1. 618 नाम दिया गया है जो बी.1. 617 से अलग है और इसे दोहरे उत्परिवर्तन वाले वायरस के रूप में भी जाना जाता है। माना जा रहा है कि भारत में दूसरी लहर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के पीछे यही स्वरूप है। विशेषज्ञों का कहना है कि संभवत: यह वेरिएंट अन्य वेरिएंट्स की तुलना में काफी अधिक संक्रामक है।
विज्ञापन
हालांकि सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (सीएसआईआर-आईजीआईबी), नयी दिल्ली के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मानक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बी.1.618 के संबंध में जांच की जा रही है। बी.1.618, भारत में मुख्य रूप से पाए जाने वाले सार्स-सीओवी-2 का एक नया स्वरूप है।
विज्ञापन
गुरुवार को संक्रमण के 3.14 लाख नए मामले सामने आने के बाद पैदा हुयी चिंताओं को दूर करने का प्रयास करते हुए वैज्ञानिकों ने अधिक शोध और कोविड संबंधी उचित व्यवहार के पालन पर जोर दिया।