{"_id":"5fe293f228eb3f2f5b55d2f2","slug":"new-blue-whale-population-found-in-west-indian-ocean","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंद महासागर के पश्चिम में मिली ब्लू व्हेल की नई आबादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिंद महासागर के पश्चिम में मिली ब्लू व्हेल की नई आबादी
Wed, 23 Dec 2020 07:35 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
Blue whale - सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंद महासागर के पश्चिम में दुनिया के सबसे विशाल जीव ब्लू व्हेल की नई आबादी मिलने की पुष्टि हुई है। इनके बारे में वैज्ञानिकों को अब तक जानकारी नहीं थी। क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई आवाजों से यह पुष्टि हुई। पृथ्वी के इतिहास में इस जीव के बारे में इस खोज ने नहीं रोशनी डाली है।
विज्ञापन
धरती के सबसे बड़े जीव गाते हैं गाने
अमेरिका के न्यू इंग्लैंड एक्वेरियम सहित अन्य संस्थानों के अध्ययनकर्ताओं के अनुसार, ब्लू व्हेल विश्व के सभी महासागरों में मौजूद रही है। यह बेहद दुर्लभ स्तनधारी जीव धीमी आवाज में संवाद करता है जो किसी गाने जैसे होते हैं। ब्लू व्हेल की हर आबादी का अपना गाना होता है जिसे अलग से पहचाना जा सकता है।
विज्ञापन
एंडेंजर्ड स्पिसीज रिसर्च नामक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के दौरान ब्लू व्हेल की आवाजों को अरब सागर में ओमान के तटीय हिस्से से दक्षिण में मेडागास्कर द्वीप तक रिकॉर्ड कर उनका विश्लेषण किया गया। इसी आधार पर वैज्ञानिकों ने दावा किया कि हिंद महासागर में ब्लू व्हेल की ऐसी आबादी मौजूद है जिसका पहले से पता नहीं था।
विज्ञापन
अध्ययन में शामिल साल्वातोर सर्चियो बताते हैं कि ब्लू व्हेल की नई आबादी की पहचान उनके विशिष्ट गीत से हुई। पहले माना जाता था कि यहां अवेल हैं भी तो वे श्रीलंका के निकट मिली आबादी का ही हिस्सा है। लेकिन नए क्षेत्रों में रिकॉर्ड हुए ब्लू व्हेल के गीत नई कहानी कह रहे हैं। इनका विस्तार दक्षिण-मध्य में हिंद महासागर तक है।
ब्लू व्हेल के बारे में बहुत जानना बाकी
सह अध्ययनकर्ता एंड्रू विल्सन के अनुसार, इससे पहले अरब सागर से कोई डाटा नहीं मिला था। इसलिए ब्लू व्हेल की नई आबादी का कोई भी दावा केवल अनुमान होता। उनकी खोज में पुष्टि की है कि यहां न केवल व्हेल की अलग आबादी मौजूद है बल्कि उनके बारे में काफी कुछ जानना भी बाकी है। खासतौर से उनके अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए यह ज्यादा जरूरी है।