फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new army chief general vipin rawat says we want peace but wont hesitate to use force

पदभार संभालते ही नए सेना प्रमुख की पाक को चेतावनी

Sun, 01 Jan 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jan 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
new army chief general vipin rawat says we want peace but wont hesitate to use force
नए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत

नए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पदभार ग्रहण करते ही पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे सख्त चेतावनी दी है। जनरल रावत ने कहा कि हम अमन चाहते हैं, मगर जरूरत पड़ने पर सीमा पर ताकत का इस्तेमाल करने से परहेज नहीं बरतेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हमारी कोशिश शांति बनाने की होगी, मगर इसे कोई हमारी कमजोरी समझने की भूल न करे। इस दौरान वरिष्ठता की अनदेखी कर सेना प्रमुख बनाए जाने संबंधी सवाल के जवाब में सेना प्रमुख ने इसे सरकार का फैसला बताया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के अपने अपने पदों पर बने रहने की घोषणा की तारीफ भी की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जनरल रावत ने रविवार को 27वें सेना प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्हें परंपरा के मुताबिक साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


पदभार संभालने के तत्काल बाद मीडिया से मुखातिब जनरल रावत ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे सीधी चेतावनी दे डाली। साफ तौर पर कहा कि हमारी कोशिश शांति बहाली की होगी। मगर जरूरी हुआ तो हम सीमा पर ताकत के इस्तेमाल करने में रत्ती भर भी संकोच नहीं करेंगे। नए सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को ऐसे समय चेतावनी दी है जब भारत-पाक सीमा पर लगातार हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण 63 जवान शहीद हुए हैं। जनरल रावत ने कहा कि सेना की दूरदर्शिता और प्राथमिकताओं में बदलाव लाने का उनका कोई इरादा नहीं है। उनकी नजर में सेना का हर जवाब चाहे वह किसी भी पलटन का हो, बराबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो अधिकारियों की वरिष्ठता को नजरअंदाज कर जनरल रावत की नए सेना प्रमुख के रूप पर विवाद खड़ा हो गया था। जिन वरिष्ठ अधिकारियों पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी और दक्षिणी कमान ने जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीएम हारिज के इस्तीफा देने की अटकलें लग रही थीं। हालांकि रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से मुलाकात के बाद दोनों अधिकारियों ने अपने पद पर बने रहने और जनरल रावत को सहयोग देने की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed