फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new allies of UPA said that country should go with Rahul Gandhi in 2019

यूपीए के नए सहयोगियों का इशारा, 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़े देश

Thu, 20 Dec 2018 10:36 PM IST
Gaurav Pandey जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 20 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
new allies of UPA said that country should go with Rahul Gandhi in 2019

2019 में अगर यूपीए की जीत होती है तो राहुल गांधी के नेतृत्व में देश आगे बढ़े, कांग्रेस पार्टी के सहयोगी दल अब धीरे-धीरे इस थ्योरी को स्वीकार करने लगे हैं। आंधप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, डीएमके पार्टी के अध्यक्ष एमके स्टालिन और अब यूपीए के नए सहयोगी बने दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की मांग का समर्थन कर दिया है।

विज्ञापन


गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने तो साफ तौर पर कह दिया कि जनता चाहती है 2019 में राहुल देश का नेतृत्व करें। उन्होंने जब यह बात कही, उस वक्त लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी प्रेसवार्ता में मौजूद थे।
विज्ञापन


जीतनराम मांझी बोले, हजार तरह की बातें झेलते हुए राहुल आगे बढ़े हैं

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा, आज राहुल गांधी जैसे नेताओं की जरुरत है। वे हजार प्रकार की बातें झेलते हुए आगे बढ़े हैं। दूसरी ओर एनडीए छोड़कर यूपीए में आए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि वे राहुल की उदारता के चलते कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों के साथ आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कुशवाहा ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में बहुत फर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी पर इल्जाम लगाते हुए मांझी ने कहा कि वह झूठे वायदे करते हैं। उन्होंने 2014 के चुनाव के दौरान बिहार में जितनी भी रैलियां की, सभी में एक बात कही कि 'पढ़ाई, दवाई और कमाई' के लिए बिहार के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आज बिहार की हालत यह है कि वहां पर इन तीनों ही बातों के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ रहा है। दूसरी ओर राहुल गांधी हैं, जिन्होंने कहा कि हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे तो उन्होंने यह कर दिखाया।

ठगों के गठबंधन को करार जवाब देने के लिए हम एक हुए हैं : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने एनडीए को ठगों का गठबंधन बताते हुए कहा, इसे करारा जवाब देने के लिए हम एक हुए हैं। मोदी सरकार ने संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। देश और संविधान को बचाने के लिए हम सब ने मिलकर महागठबंधन बनाया है। यह जनता के दिलों का गठबंधन है। भाजपा पर हमला बोलते हुए यादव ने कहा, इनकी सरकार ने देश में आज अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है। 

यादव ने कहा कि इस पार्टी ने एनडीए के घटक दलों को भी नहीं छोड़ा। राहुल गांधी के नेतृत्व में हम सब मिलकर देश को तबाह होने से बचाएंगे। तेजस्वी यादव बोले कि मोदी सरकार को लेकर लोगों में नाराजगी है। एनडीए का शासन उखाड़ फेंकने के लिए राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन बनाने के लिए सही समय पर फैसला किया है। शरद यादव ने कहा, हमने देशभर में एकता का अभियान शुरू किया है। इसी के चलते महागठबंधन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed