{"_id":"5fce690a8ebc3ecfc93e9c1e","slug":"netherlands-girl-arrested-for-hitting-car-with-stolen-jeep-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पहले तो युवती ने सड़क किनारे खड़ी जीप चुराई, फिर इस हादसे से सामने आई एक और सच्चाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पहले तो युवती ने सड़क किनारे खड़ी जीप चुराई, फिर इस हादसे से सामने आई एक और सच्चाई
Mon, 07 Dec 2020 11:10 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में नीदरलैंड से पर्यटक वीजा पर आई युवती ने पहले सड़क किनारे एक खड़ी जीप चुराई। फिर उसने उस जीप से एक कार को टक्कर मारी, जिसके बाद पुलिस के सामने चोरी का मामला सामने आया। इसके बाद नीदरलैंड की युवती को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, महाराष्ट्र के सातारा जिले में चुराए गए वाहन से एक कार को कथित रूप से टक्कर मारने के मामले में नीदरलैंड की 24 वर्षीय एक पर्यटक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सातारा थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार शाम को पाटन-कराड मार्ग पर विजयनगर के निकट घटी और युवती जो वाहन चला रही थी, उसने उसे सड़क किनारे से चुराया था। यह युवती नीदरलैंड की है और वह पर्यटक वीजा पर भारत आई थी।
विज्ञापन
वीजा अवधि समाप्त हो चुकी
इससे पहले अधिकारी ने बताया कि इस युवती के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी और इसके बावजूद वह भारत में रह रही थी। हालांकि, बाद में अधिकारी ने सफाई दी कि दस्तावेजों की जांच करने पर सामने आया कि उसका पर्यटक वीजा 26 दिसंबर तक के लिए है। उन्होंने बताया कि कराड पुलिस ने युवती के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न आरोपों के तहत भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन