फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NET and JRF qualified student is bound to give phd entrace test

NET-JRF छात्रों के लिए नया फरमान, देनी होगी पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा

Sat, 09 Jun 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 09 Jun 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
NET and JRF qualified student is bound to give phd entrace test
Net

नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) को भी गोरखपुर विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इस लिहाज से पीएचडी अध्यादेश में बदलाव कर दिया गया है।

विज्ञापन


साथ ही अनुमोदन के लिए अध्यादेश को राज्यपाल राम नाईक के पास भेजा गया है। अनुमोदन के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। 

गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में पीएचडी की करीब 500 सीटें हैं। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की नई नियमावली के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर एक साथ चार, एसोसिएट प्रोफेसर छह और प्रोफेसर आठ रिसर्च स्कॉलर को पीएचडी करा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा। 

विज्ञापन

NET and JRF qualified student is bound to give phd entrace test
Net

प्रवेश परीक्षा लटकने से शोध कार्य लगभग ठप है। कई शिक्षक ऐसे हैं, जिनके पास रिसर्च स्कॉलर नहीं हैं। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सफल नेट, जेआरएफ के अभ्यर्थियों को दाखिले में वरीयता दी जाएगी, लेकिन आवेदन फॉर्म भरने वाले हर अभ्यर्थी को अब अनिवार्य रूप से प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इससे पहले नेट, जेआरएफ स्कोर हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को छूट दी गई थी। पीएचडी के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिले का सीधा विकल्प मिला था।   

अच्छा शोध नहीं कर पा रहे थे जेआरएफ

नेट, जेआरएफ को पीएचडी में सीधे दाखिले का विरोध हुआ था। शिक्षकों ने कहा था कि कुछ जेआरएफ अच्छा शोध नहीं कर पा रहे हैं। इसको ध्यान में रखकर ही अध्यादेश में बदलाव किया गया है। 

सात साल से बंद है प्रवेश परीक्षा

विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा पिछले सात साल से नहीं हुई है। 2011 में पीएचडी की सीटें भरी गई थीं। 2012 से 2018 के बीच प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जा सकी। इस वजह से ज्यादातर सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed