{"_id":"587565464f1c1b912bba7f96","slug":"nepal-wild-elephant-kills-indian-tourist","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली हाथी के हमले से नेपाल में भारतीय महिला पर्यटक की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जंगली हाथी के हमले से नेपाल में भारतीय महिला पर्यटक की मौत
एजेंसी/ काठमांडू
Updated Wed, 11 Jan 2017 04:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
नेपाल के चितवन राष्ट्रीय पार्क में मंगलवार को एक जंगली हाथी ने 22 वर्षीय भारतीय महिला पर्यटक स्नेहा कनपरा पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के हवाले से हिमालयन टाइम्स ने बताया कि यह पार्क नेपाल की राजधानी काठमांडू से करीब 200 किमी दक्षिण में स्थित है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हाथी के हमले में गुजरात निवासी स्नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनको भरतपुर के चितवन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि स्नेहा के परिजन हाथी के हमले से खुद को बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन