फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal's banks are not taking indian ban currency

नेपाल के बैंकों ने भी भारत के 500 और 1000 के नोट लेना किए बंद

Fri, 11 Nov 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/ अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़) Updated Fri, 11 Nov 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Nepal's banks are not taking indian ban currency
- फोटो : Demo Pic

नेपाल के बैंकों ने भारत के पुराने 500 और 1000 के नोट लेना बंद कर दिया है। इससे भारतीय क्षेत्र में काम करने वाले नेपाली मजदूरों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है। नेपाल निवासी धनबहादुर ने बताया कि उसने नोट बदलने का पहले धारचूला में प्रयास किया, जब यहां नोट नहीं बदले गए तो वह दार्चुला (नेपाल) के बैंक में गए।

विज्ञापन


वहां के बैंकवालों ने भी नोट लेने से इनकार कर दिया। दार्चुला में वाणिज्य बैंक, नेपाल-बांग्लादेश बैंक, सनराइज बैंक और जनता बैंक की शाखाएं हैं। नेपाली मजदूरों का कहना है यदि भारतीय के बड़े नोट एक्सचेंज नहीं हो पाए तो गंभीर आर्थिक संकट में आ जाएंगे। ठीक यही स्थिति बैतड़ी जिले में भी आ रही है। बैतड़ी से लौटे गगन बहादुर ने बताया कि वह पिथौरागढ़ जाकर धनराशि बदलवाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed