{"_id":"57b600194f1c1bd66b6ecf06","slug":"nepal-pm-prachanda-likley-to-visit-india-ahead-of-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से पहले भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम प्रचंड ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीन से पहले भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम प्रचंड
एजेंसी, काठमांडू/नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के नए प्रधानमंत्री प्रचंड
- फोटो : Getty Images
नेपाल के नए प्रधानमंत्री प्रचंड अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आ सकते हैं। इससे पहले 2008 में पीएम पद संभालने के बाद प्रचंड अपने पहले विदेशी दौरे पर चीन का दौरा किया था, जिससे भारत काफी असहज हो गया था। वह 2008 में बीजिंग में आयोजित ओलंपिक में भी शामिल रहे। माओवादी प्रमुख प्रचंड को चीन समर्थित रुख के लिए जाना जाता है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह भारत से पहले चीन का दौरा कर सकते हैं। प्रचंड का दूसरी बार नेपाल का पीएम बनने के बाद पहला भारत दौरा काफी अहम साबित होगा। नेपाली विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि प्रचंड इस बार चीन से पहले भारत का दौरा करेंगे।
प्रचंड के पहले केपी शर्मा ओली भी नेपाली पीएम का पद संभालने के बाद अपने पहले विदेशी दौरे पर भारत आए थे। नए नेपाली पीएम के भारत दौरे की जमीन तैयार करने के लिए उनके विशेष राजदूत नेपाली उप प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि बृहस्पतिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए। निधि नेपाल के गृहमंत्री भी हैं। वह यहां भारतीय नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संभावित नेपाल दौरे और नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के प्रस्तावित भारत दौरे पर भी चर्चा कर सकते हैं। मालूम हो कि प्रचंड को इसी महीने के शुरुआत में दूसरी बार नेपाल का प्रधानमंत्री चुना गया।