फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal PM kp oli sharma to meet Narendra Modi

तीन दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री ने मोदी से की मुलाकात

Sat, 07 Apr 2018 01:23 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Nepal PM kp oli sharma to meet Narendra Modi
केपी ओली और नरेंद्र मोदी - फोटो : FILE PHOTO

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। शनिवार को होने वाली शिष्टमंडल स्तर की वार्ता से पहले शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात कर खुशी हुई। ट्वीट में मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर ओली के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। शाम को ओली ने यहां स्थित नेपाल दूतावास पर आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाली समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। 
विज्ञापन


नेपाल के प्रधानमंत्री परंपरागत रूप से अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आते हैं। इसलिए फरवरी में नेपाल के प्रधानमंत्री चुने गए ओली अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए शनिवार को ओली, प्रधानमंत्री मोदी से साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वहीं शनिवार को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत भी किया जाएगा। यात्रा के तीसरे दिन वे उत्तराखंड के जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय का दौरा करेंगे। वहां पर वे ब्रीडर बीज उत्पादन केंद्र और एकीकृत कृषि परियोजना देखने जाएंगे। विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed