फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian woman sister aboard the missing plane in Nepal makes an emotional appeal to mumbai police

Nepal Plane Crash: 'मां की हालत नाजुक है, उन्हें कुछ मत बताना', लापता विमान में सवार भारतीय महिला की बहन ने की भावुक अपील

Sun, 29 May 2022 09:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 29 May 2022 09:05 PM IST
सार

मुंबई में पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापता विमान में सवार भारतीयों के परिजनों को पड़ोसी देश में भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Indian woman sister aboard the missing plane in Nepal makes an emotional appeal to mumbai police
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मेरी मां की हालत नाजुक है, उसे कुछ मत बताना, ये भावुक गुजारिश नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार भारतीय महिला वैभवी त्रिपाठी की बड़ी बहन ने पुलिस से की है। दरअसल, मुंबई पुलिसकर्मियों ने रविवार को जब नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार वैभवी त्रिपाठी की बड़ी बहन से संपर्क किया, तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से घटना के बारे में अपनी मां को कुछ भी नहीं बताने का अनुरोध किया। एक अधिकारी ने बताया कि उनकी मां पहले से ही गंभीर स्थिति में है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि घटना के बाद, नेपाल में भारतीय दूतावास ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और उनसे विमान में सवार परिवार के चार सदस्यों के आवास का पता लगाने और रिश्तेदारों को इसके बारे में सूचित करने के लिए कहा। जिसके बाद बोरीवली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने वैभवी त्रिपाठी की हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोगों से संपर्क किया। वहां मौजूद लोगों ने वैभवी की बड़ी बहन संजीवनी सदानी का फोन नंबर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वैभवी की बहन से संपर्क किया और उसके साथ जानकारी साझा की। इस पर उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पहले ही नेपाल में भारतीय दूतावास से संपर्क कर चुकी है। गौरतलब है कि वैभवी त्रिपाठी, उनके पति अशोक कुमार त्रिपाठी और उनके बच्चों-धनुष और रितिका के साथ तारा एयर विमान में यात्रा करने वाले 18 अन्य लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जुटाई परिवार के बारे में जानकारी
पुलिस के मुताबिक, लापता विमान में अशोक कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी वैभवी त्रिपाठी और बच्चे धनुष और रितिका भी सवार थे। मुंबई पुलिस ने बताया कि घटना के बाद नेपाल में भारतीय दूतावास ने विमान में सवार परिवार के चार सदस्यों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद वैभवी त्रिपाठी के पासपोर्ट पर लिखे पते के मुताबिक, पुलिस मुंबई के बोरीवली उपनगर में चिकुवाड़ी इलाके में पहुंची।

उन्होंने बताया कि जब मुंबई पुलिस की एक टीम बोरीवली में उसके फ्लैट पर पहुंची, तो उन्होंने इसे बंद पाया। इसके बाद जानकारी करने पर पता चला कि उन्होंने इसे किसी को किराए पर दिया है और किराएदार इस समय देश से बाहर है। बाद में उसके पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि त्रिपाठी परिवार ठाणे शहर में रहने लगा है, जिसके बाद पुलिस ने वहां रहने वाले उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया।

ठाणे के निवासी थे लापता विमान में सवार भारतीय नागरिक
पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में वे लोग ठाणे के कपूरबावडी क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने भारतीय दूतावास को सारी जानकारी दी है। ठाणे पुलिस कर्मियों ने परिवार के सदस्यों को नेपाल में दूतावास से संपर्क करने के लिए कहा है।

लापता हुआ विमान
गौरतलब है कि नेपाल की 'तारा एयर' के ट्विन ऑटर 9एन-एईटी विमान ने पोखरा से सुबह 09.55 बजे उड़ान भरी थी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही कंट्रोल टावर से विमान का संपर्क टूट गया था।


इस बीच खबर आ रही है कि संभावित हवाई दुर्घटना स्थल पर हुई बर्फबारी के कारण आज के लिए खोज और बचाव अभियान बंद कर दिया गया है। खोज और बचाव के लिए तैनात सभी हेलीकॉप्टरों को वापस बेस पर बुला लिया गया है। टीआईए महाप्रबंधक प्रेमनाथ ठाकुर ने यह जानकारी दी। इससे पहले सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के मुताबिक तारा एयर का विमान मनापति हिमाल के भूस्खलन के चलते लामचे नदी के मुहाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed