फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal King Jigme Khesar Namgya Wangchuk will come on a three day visit to India

Bhutan King: तीन दिन के भारत दौरे पर आएंगे भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

Sun, 02 Apr 2023 07:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 07:08 AM IST
सार

भूटान नरेश की यह यात्रा दोनों देशों में द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर देगी।

विज्ञापन
Nepal King Jigme Khesar Namgya Wangchuk will come on a three day visit to India
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 3 से 5 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वह यहां पहले से ही घनिष्ठ द्विपक्षीय रिश्तों को खासतौर पर आर्थिक और विकास सहयोग के क्षेत्र में विस्तारित करने के लिए तीन दिनी दौरा करेंगे। उनके साथ विदेश और विदेश व्यापार मंत्री डॉ. टांडी दोरजी और सरकार के अधिकारी आएंगे।

विज्ञापन


यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, भूटान नरेश की यह यात्रा दोनों देशों में द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर देगी। बता दें कि भारत-भूटान में द्विपक्षीय संबंधों का मूल ढांचा दोनों देशों के बीच 1949 में हस्ताक्षरित मैत्री और सहयोग की संधि थी। इसमें दोनों के बीच एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल न करने का आह्वान है।  
विज्ञापन


भारत-अमेरिका के बीच सेतु बनना चाहते हैं न्यूयॉर्क मेयर
न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के सहयोगी दिलीप चौहान ने कहा है कि मेयर भारतीय-अमेरिकी समुदाय से बेहद प्यार करते हैं और वह दोनों देशों के बीच सेतु बनाना चाहते हैं। वाशिंगटन में इंडियन अमेरिकन इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स की 30वीं वर्षगांठ के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए मेयर के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपायुक्त चौहान ने कहा कि मेयर भारत यात्रा के लिए सही वक्त तलाश रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिलीप चौहान न्यूयॉर्क शहर में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय-अमेरिकियों में से एक हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए मेयर का कार्यालय न्यूयॉर्क शहर और विश्व बिरादरी के बीच की कड़ी है, जिसमें 70 व्यापार आयोग, 116 वाणिज्य दूतावास और 193 स्थायी मिशन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed