{"_id":"5d2084ec8ebc3e6cf722171f","slug":"nepal-earthquake-of-more-than-4-magnitude-on-richter-scale-struck-kathmandu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में मध्यम तीव्रता का भूंकप, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेपाल में मध्यम तीव्रता का भूंकप, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
Sat, 06 Jul 2019 04:54 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नेपाल के काठमांडू घाटी में शनिवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। काठमांडू के आसपास शाम चार बजकर 15 मिनट पर महसूस किए गए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई है।
विज्ञापन
Nepal Seismology Center: An earthquake of 4.6 magnitude on Richter scale struck Kathmandu at 4:15 pm, today.
— ANI (@ANI) July 6, 2019
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'भूकंप का केंद्र राजधानी से 15 किलोमीटर पूर्व में बख्तापुर जिले के दूधपति में स्थित था। अधिकारी ने कहा कि भूंकप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि भूकंप शक्तिशाली था, जिसकी वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन