फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neither the band nor any baraati or Baja, but the marriage done in just 17 minutes

न बैंड-बाजा न कोई बराती, फिर भी 17 मिनट में हो गई शादी

Tue, 15 Nov 2016 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मलपुरा (आगरा)
अमर उजाला ब्यूरो/ मलपुरा (आगरा) Updated Tue, 15 Nov 2016 06:40 AM IST
विज्ञापन
Neither the band nor any baraati or Baja, but the marriage done in just 17 minutes
आगरा के शास्त्रीपुरम के किशन और धनौली के नगला लेखराज की सुधा ने कबीरपंथी परंपरा की सादगी से शादी कर युवा पीढ़ी के सामने अनूठी मिसाल पेश की है। न बैंड-बाजा बजा। न बरात गई। और न ही दहेज दिया गया। सिर्फ 17 मिनट में शादी हो गई। इसके बाद भंडारा किया गया। इसका 15 हजार खर्च वर-वधू पक्ष ने मिलकर वहन किया।
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम के करनदास का पुत्र किशन प्राइवेट स्कूल में टीचर है। उसकी शादी नगला लेखराज गांव के भीकमदास की बेटी सुधा से तय हुई थी। उसी वक्त तय कर लिया गया था कि रस्म ओ रिवाज कबीरपंथी परंपरा से होंगे। न ढोल नगाड़ा होगा और न ही धूम धड़ाका।
विज्ञापन


रविवार को किशन बगैर बरात के अपने परिवार के साथ सुधा से शादी करने पहुंचा। घुड़चढ़ी और चढ़त जैसी कोई रस्म नहीं हुई। उधर दुल्हन को हल्दी लगाने जैसी रस्म भी नहीं की गई। न ही दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आमने-सामने बैठ गए। 17 मिनट कबीरवाणी का पाठ (रमैणी) किया गया। इसके तुरंत बाद किशन ने सुधा की मांग में सिंदूर भर दिया और दोनों एक -दूजे के हो गए। कबीरपंथ के संत जितेंद्र दास और करन दास मौजूद रहे। किशन के भाई रविंद्र दास ने बताया कि कबीरपंथ में सादगी से शादी की यह व्यवस्था है लेकिन लोग इसे भूल चुके थे। उनके परिवार में भी इसका पालन नहीं हो रहा था। कबीरपंथी परंपरा के संत रामपाल की प्रेरणा से आगरा में इसकी फिर से शुरुआत हुई है। किशन और सुधा की शादी में मौजूद सभी लोगों ने संकल्प लिया है कि भविष्य में उनके परिवार में इसी परंपरा से शादी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed