{"_id":"6347e33f418ff76b987aa9f1","slug":"nehru-s-insertion-of-article-370-caused-kashmir-issue-modi-resolved-problem-says-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah in Gujarat: शाह ने कश्मीर समस्या के लिए नेहरू को ठहराया जिम्मेदार, कहा- पीएम मोदी ने किया समाधान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah in Gujarat: शाह ने कश्मीर समस्या के लिए नेहरू को ठहराया जिम्मेदार, कहा- पीएम मोदी ने किया समाधान
Thu, 13 Oct 2022 03:36 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जंजारका (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जंजारका (गुजरात)
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 13 Oct 2022 03:36 PM IST
सार
शाह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की धारा 370 को शामिल करने की गलती के कारण कश्मीर में गड़बड़ी हुई। इसे देश के साथ ठीक से एकीकृत नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कश्मीर के मुद्दों के लिए जिम्मेदार ठहराया और नरेंद्र मोदी सरकार को अनुच्छेद 370 को हटाकर उन्हें हल करने का श्रेय दिया। गुजरात में भाजपा की 'गौरव यात्रा' को हरी झंडी दिखाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उनकी पार्टी पर तंज कसती थी लेकिन अब इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
धारा 370 को शामिल करने की गलती के कारण कश्मीर में गड़बड़ी हुई
शाह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की धारा 370 को शामिल करने की गलती के कारण कश्मीर में गड़बड़ी हुई। इसे देश के साथ ठीक से एकीकृत नहीं किया जा सका। हर कोई अनुच्छेद 370 को हटाना चाहता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक झटके में हटा दिया। देश के साथ कश्मीर के एकीकरण को पूरा किया। पीएम मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में गुजरात में एक सभा को संबोधित करते हुए कश्मीर के मुद्दों के लिए नेहरू को भी जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर पर बोलते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस 'मंदिर वही बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे' जैसे नारों के साथ भाजपा का मजाक उड़ाती थी। लेकिन तारीखों की घोषणा कर दी गई, शिलान्यास समारोह पूरा हो गया और वादा किए गए स्थान पर एक भव्य मंदिर बन रहा है। कांग्रेस पर और हमला करते हुए शाह ने कहा कि गुजरात में पहले कर्फ्यू एक नियमित घटना थी लेकिन राज्य में मोदी सरकार के आगमन ने सुनिश्चित किया है कि वे दिन अब चले गए हैं।
विज्ञापन
शाह बोले, कांग्रेस शासन में 365 दिनों में से 200 दिन कर्फ्यू रहता था
उन्होंने कहा कि गुजरात के कुछ हिस्सों में कांग्रेस शासन के दौरान 365 दिनों में से 200 दिन कर्फ्यू लागू रहता था। उन्होंने (कांग्रेस) सोचा कि अगर लोग एक-दूसरे से लड़ते हैं तो उन्हें फायदा होगा। वे दिन अब चले गए हैं। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से राज्य में पिछले 20 साल से कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। शाह नवसारी जिले के उनाई से पार्टी की दो 'गौरव यात्राओं' को हरी झंडी दिखाएंगे। बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐसी दो यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।