{"_id":"6290c02ff2254324af4e7a65","slug":"nehru-institution-builder-bjp-weakening-democracy-by-bulldozing-institutions-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul vs BJP: राहुल गांधी बोले- भाजपा ने लोकतंत्र को किया कमजोर, भाजपा ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul vs BJP: राहुल गांधी बोले- भाजपा ने लोकतंत्र को किया कमजोर, भाजपा ने किया पलटवार
Fri, 27 May 2022 10:21 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 27 May 2022 10:21 PM IST
सार
राहुल नेक कहा, 8 वर्षों में भाजपा ने संस्थानों को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर किया है। भारत को अब पहले से कहीं ज्यादा भारत जोड़ो की जरूरत है।
विज्ञापन
राहुल गांधी। (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया और उन्हें एक संस्थानिर्माता बताया। राहुल ने कहा कि पंडित नेहरू ने हमारी लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत किया, लेकिन अफसोस जताया कि भाजपा ने संस्थानों को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि भारत को अब पहले से कहीं ज्यादा 'भारत जोड़ो' की जरूरत है। उनका संदर्भ मौजूदा हालात में भारत को एक करने की ओर था।
विज्ञापन
कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो' यात्रा
गांधी जयंती पर कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो' यात्रा कर रही है। राहुल ने ट्विटर पर कहा, आईआईटी, आईआईएम, एलआईसी, आईटीआई, भेल, एनआईडी, बीएआरसी, एम्स, इसरो, सेल, ओएनजीसी, डीआरडीओ... नेहरू जी एक संस्था निर्माता थे जिन्होंने हमारी लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत किया। 8 वर्षों में भाजपा ने संस्थानों को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर किया है। भारत को अब पहले से कहीं ज्यादा भारत जोड़ो की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने विश्व नेताओं के साथ नेहरू की तस्वीरें दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया कि उन्होंने नेहरू का वर्णन कैसे किया था। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के 58 साल बाद उनके विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टि पहले की तरह प्रासंगिक हैं। भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करते हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को नेहरू की पुण्यतिथि मनाई और पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में उनके स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुछ नेताओं ने ट्विटर पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।
सत्ता पर अपना ही हक समझने वालों को जड़ से उखाड़ फेंकने की आवश्यकता : प्रधान
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 21वीं सदी को भारत की बनाने के लिए, देश को संकीर्ण विचारों के साथ ही ‘सत्ता पर अपना ही हक जताने वाले वंशवादियों’ को जड़ से उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि देश के हितों को नुकसान पहुंचाने में ‘कांग्रेस सिस्टम’ सबसे आगे था। उन्होंने राहुल के भाजपा पर लगाए गए आरोपों को जवाब लगातार ट्वीट कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिस्टम देश के लोकतंत्र को कमजोर करने और भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए हमेशा से आगे रहा है। खोखले नारों, भाई-भतीजावाद, नीति पंगुता, भ्रष्टाचार, घोटालों, हर रुपये में 85 पैसे खाने की आजादी के बाद से ही कांग्रेस शासन की नीति रही है। कांग्रेस के प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो’ अभियान पर उन्होंने कहा कि भारत की जनता उन लोगों को अच्छे से जानती और समझती है जिनके लब पर भारत जोड़ो और जिनके दिल में भारत तोड़ो है।