फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nehru got it posthumously without having to wrangle it: Cong's dig at PM on Indonesia award

Congress: PM को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर कांग्रेस ने साधा निशाना; नेहरू का क्यों किया जिक्र?

Tue, 07 Jul 2026 03:44 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Jul 2026 03:44 PM IST
सार

Congress: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने निशाना साधा।पार्टी के नेता जयराम रमेश ने कहा कि यही सम्मान भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी मरणोपरांत मिला था और इसके लिए उन्हें कोई कोशिश नहीं करनी पड़ी थी। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Nehru got it posthumously without having to wrangle it: Cong's dig at PM on Indonesia award
जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। यह तब हुआ, जब पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से नवाजा गया।  कांग्रेस ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी यह सम्मान मिला था। लेकिन उन्हें यह मरणोपरांत मिला था। इसके लिए उन्हें कोई कोशिश नहीं करनी पड़ी थी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को  भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए यह सम्मान दिया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने यह पुरस्कार पीएम मोदी को सौंपा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में PM को सर्वोच्च सम्मान: अब तक 30 से अधिक देशों में मिल चुके हैं मेडल; प्रधानमंत्री क्या बोले?
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने क्या कहा?
एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया था कि पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय नेता हैं। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, और नेहरू को यह सम्मान मरणोपरांत मिला था, बिना किसी प्रयास के। 


सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, आज सुबह मुझे स्नेह के साथ इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। यह करोड़ों भारतीयों का सम्मान है। यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं और भारत व इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और गहरे संबंधों का सम्मान है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी के हवाले से कहा, मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया सरकार और यहां के लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं। 

कब हुई बितांग आदिपूर्णा पुरस्कार की शुरुआत?
'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' सम्मान की शुरुआत वर्ष 1959 में हुई थी। यह इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण योगदान दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed