{"_id":"5c32785abdec2256e1301e2e","slug":"neet-pg-2019-second-chance-for-jammu-and-kashmir-candidates-to-get-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट पीजी-2019: बर्फ से ढके जम्मू-कश्मीर के परीक्षार्थियों को मिलेगा दूसरा मौका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीट पीजी-2019: बर्फ से ढके जम्मू-कश्मीर के परीक्षार्थियों को मिलेगा दूसरा मौका
Mon, 07 Jan 2019 03:21 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 07 Jan 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
NEET PG 2019
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। रविवार को देश के 165 केंद्रों पर आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट पीजी-2019) में एक लाख 48 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण वहां के सैकड़ों परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
श्रीनगर में सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिली। सड़क और हवाई मार्ग रुकने की वजह से श्रीनगर और उसके आसपास के परीक्षा केंद्रों से संपर्क भी नहीं हो सका। इसलिए परीक्षा समाप्त होने के बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) की सिफारिश पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के शीर्ष अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के लिए अलग से परीक्षा दोबारा आयोजित कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि परीक्षा कब होगी? लेकिन मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस बारे में एनबीई अधिसूचना जारी करेगा। इसकी जानकारी संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन