{"_id":"57a926174f1c1b2a12ee4beb","slug":"neet-paper-leak-case-hearing-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में आज होगी नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट में आज होगी नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Aug 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
supreme court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इलिजिबिलिटी इंटरेंस टेस्ट (नीट) के फेज-दो में कथित तौर पर पेपर लीक की घटना की जांच कराने की गुहार संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ वकील संजय हेगडे ने सोमवार को इस मामले का चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ केसमक्ष उल्लेख किया।
जिस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि न्यायमूर्ति अनिल आर दवे की अध्यक्षता वाली पीठ मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिका एनईईटी के अभ्यर्थी अंसुल शर्मा की ओर से दाखिल की गई है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि नीट फेज-दो में कथित तौर पर पेपर लीक के आरोपों की जांच होनी चाहिए। याचिका में कहा गया है कि इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस ने परीक्षा के एक दिन पूर्व गत 23 जुलाई को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ये सभी अंतरराज्यीय रैकेट में शामिल हैं। बावजूद इसके सीबीएसई ने पेपर लीक केआरोपों को खारिज कर दिया है और 24 तारीख को फेज-दो परीक्षा आयोजित की।
मालूम हो कि नीट-एक और दो का संयुक्त परिणाम 17 अगस्त को आना प्रस्तावित है।