फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET: DMK called NEET an industry earning lakhs of crores, claimed- Tamil Nadu is the first state to expose it

NEET: डीएमके ने नीट को बताया लाखों करोड़ कमाने वाला उद्योग, दावा- पर्दाफाश करने वाला तमिलनाडु पहला राज्य

Mon, 01 Jul 2024 01:27 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मेघा झा Updated Mon, 01 Jul 2024 01:27 PM IST
सार

डीएमके के तमिल मुखपत्र 'मुरासोली' ने कहा कि नीट कोचिंग सेंटर की लाखों करोड़ की कमाई का उद्योग बन गया है।

विज्ञापन
NEET: DMK called NEET an industry earning lakhs of crores, claimed- Tamil Nadu is the first state to expose it
डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन - फोटो : डीएमके पार्टी वेबसाइट

विस्तार

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके ने सोमवार को नीट को एक उघोग बताया। उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ कमाने वाले कोचिंग सेंटर के कल्याण का उद्योग नीट है। यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख दल है जो कि नीट के खिलाफ आवाज उठाने वाला पहला राज्य है।
विज्ञापन


नीट यूजी में अनियमितताओं के संबंध में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं सीबीआई ने भी इस मामले में कई लोगों की तलाशी की है। डीएमके के तमिल मुखपत्र 'मुरासोली' ने इस ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा की सहयोगी जदयू ने खुद ही अनियमितताओं पर एक प्रस्ताव पारित किया है। "भारत की प्रमुख पार्टियों ने नीट के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है।" डीएमके संसद के दोनों सदनों में नीट अनियमितताओं पर बहस के पक्ष में है। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी कहा है कि नीट मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही तमिलनाडु विधानसभा में खेल और युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने द्रविड़ एल्गोरिथम पर बात की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ने बहुत पहले समझ लिया था कि 'नीट अच्छा है या बुरा।' इसी तरह तमिल लोगों ने दूसरों से पहले समझ लिया कि हिंदी थोपने का विरोध क्यों किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 जुलाई, 2024 को अपने संपादकीय में, तमिल दैनिक ने कहा: "यह तमिलनाडु ही था जिसने सबसे पहले कहा था कि नीट फर्जी है। अब पूरा देश इसका समर्थन कर रहा है। नीट कोचिंग सेंटरों के कल्याण के लिए बनाया गया एक उद्योग है जो लाखों करोड़ रुपये कमाता है। तमिलनाडु ऐसा राज्य है जो इस बात को इतने स्पष्ट तरीके से कह रहा है। अब धोखेबाजों के गिरोह पकड़े जा रहे हैं।"


वहीं 28 जून, 2024 को तमिलनाडु विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव का हवाला किया गया। इसमें राज्य को नीट से छूट देने और मेडिकल प्रवेश परीक्षा को पूरी तरह से खत्म करने का आग्रह किया गया था। डीएमके दैनिक ने कहा, "अब जाकर भारत को पूरी तरह से धोखाधड़ी में लिप्त नीट का एहसास हुआ है।" डीएमके ने बार-बार कहा है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट सामाजिक न्याय के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह गरीब, ग्रामीण छात्रों के हितों के खिलाफ है। नीट केवल कोचिंग सेंटरों को फायदा पहुंचाती है। बता दें कि मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके और राज्य की अधिकांश पार्टियां एनईईटी के विरोध में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed